विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस एक्टर को कॉमेडी करना सीखा रहे हैं परेश रावल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 08:45 AM (IST)

फिल्म 'गेस्ट इन लंदन एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विन धीर ने किया है। फिल्म 16 जून को रिलीज़ हो रही है।

अब इस एक्टर को कॉमेडी करना सीखा रहे हैं परेश रावल
अब इस एक्टर को कॉमेडी करना सीखा रहे हैं परेश रावल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। परेश रावल इन दिनों अभिनेता कार्तिक आर्यन के गुरु बन गए हैं। वो कार्तिक को कॉमेडी के गुर सीखा रहे हैं। दोनों फिल्म गेस्ट इन लंदन में साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में कार्तिक आर्यन के घर में बिन बुलाये मेहमान परेश रावल के आने से कार्तिक को एक फायदा तो हो रहा है। दरअसल इस बिन बुलाये मेहमान के सानिध्य में रहकर बिना क्लास लिए ही एक्टिंग के गुर सीख रहे हैं कार्तिक आर्यन। इस बारे में कार्तिक कहते है," परेश रावल जी गजब के व्यक्ति है। उनका पर्दे के पीछे का मजाकियापन रुपहले पर्दे पर भी दिखाई देता है। वह अपने सह कलाकार में से शानदार अभिनय निकालने के लिए किसी भी स्तर की मदद करने के लिए तैयार रहते है। मैं बहुत भाग्यवान हूं कि मुझे उनके जैसा गुरु इस फिल्म के दौरान मिला है।" इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने यह भी कहा कि, उन्हें कॉमेडी करना पसंद है। इस बात कि ख़ुशी है कि ऐसी फिल्म की है जो लोगों को गुदगुदाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी इम्प्रोवाइजेशन किया है। फिल्म 'गेस्ट इन लंदन एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विन धीर ने किया है। फिल्म 16 जून को रिलीज़ हो रही है।

यह भी पढ़ें:संजय दत्त की बायोपिक के लिए अभी इतना और इंतज़ार

हाल ही में अतिथि तुम कब जाओगे के निर्माता स्टूडियो ने गेस्ट इन लंदन के निर्माताओं पर बिना इजाजत के फिल्म बनाने का आरोप लगा कर केस किया है। उनका कहना है कि गेस्ट इन लंदन को भले ही उनकी फिल्म का सीक्वल न कहा जा रहा हो लेकिन कहानी वही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।