Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की पहली झलक, ये रखा है अपने लाडले का नाम

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 12:23 PM (IST)

    पिछले दिनों ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बने हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अब परिणीति और राघव ने पहली ...और पढ़ें

    परिणीति-राघव ने दिखाई बेटे की झलक

    परिणीति-राघव ने दिखाई बेटे की झलक

    HighLights

    1. परिणीति-राघव ने पहली बार शेयर की बेटे की तस्वीर

    2. कपल ने ये रखा है अपने बेटे का नाम

    3. फैंस ने दी परिणीति-राघव को बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। पिछले दिनों ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बने हैं। दोनों ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद परिणीति सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। इसी बीच अब परिणीति-राघव ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है। इसके साथ ही परिणीति ने ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है।

    परिणीति-राघव ने दिखाई बेटे की झलक
    दरअसल सोशल मीडिया हैंडल पर परिणीति और राघव ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में परिणीति और राघव अपने बेटे नीर के पैरों को प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यारी की तस्वीर के साथ कपल ने एक कैप्शन भी लिखा है और कैप्शन में बेटे का नाम रिवील किया है। दरअसल परिणीति-राघव ने बेटे का नाम नीर रखा है। कैप्शन में लिखा है कि, 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम... तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने मिलकर उसका नाम रखा है नीर, शुद्ध, दिव्य, असीम।' परिणीति-राघव ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों अपेने बेटे नन्हे पैरों को अपने हाथों में समेटे हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: अनुष्का शर्मा की PR का काम करती थीं एक्ट्रेस, तीन महीने बाद मिली थी बड़ी फिल्म

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

     

    आपको बता दें कि परिणीति-राघव का बेटा अब 1 महीने का हो गया है। दोनों बेटे के फर्स्ट मंथ बर्थडे पर ये पोस्ट शेयर किया है और बेटी की झलक से साथ-साथ उसका नाम भी रिवील किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार फैंस दोनों को अब बधाईयां दे रहे हैं और कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- मौसी बनते ही Priyanka Chopra ने ससुराल से बहन Parineeti Chopra और जीजू राघव के लिए भेजा खास मैसेज

     

    खबरें और भी