Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसी बनते ही Priyanka Chopra ने ससुराल से बहन Parineeti Chopra और जीजू राघव के लिए भेजा खास मैसेज

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 08:05 AM (GMT+05:30)

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Baby: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा छोटी दीवाली के मौके पर एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा के मां बनने पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    परिणीति चोपड़ा के मां बनने पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता

    2. छोटी दीवाली पर परिणीति ने बेटे को दिया जन्म

    3. प्रियंका ने मौसी बनने पर जाहिर की खुशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बन गए हैं। छोटी दीवाली के मौके पर कपल ने अपने घर में एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। परिणीति की डिलीवरी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने रिएक्ट किया है। 

    परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया। वह डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले मुंबई से अपने ससुराल आई थीं। माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहले पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी और अब सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

    परिणीति के मां बनने पर प्रियंका का रिएक्शन

    प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनकर बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बहन और जीजू के लिए खास मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कपल का वो पोस्ट शेयर किया है जो उन्होंने माता-पिता बनने के बाद किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई।"

    Parineeti Chopra

    परिणीति चोपड़ा ने इसी साल अगस्त के महीने में अनाउंस किया था कि वह और राघव चड्ढा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी और तभी से फैंस उनके मां बनने का इंतजार कर रहे थे। अभी तक कपल ने अपने बेबी ब्वॉय की झलक नहीं शेयर की है और ना ही उसका नाम रिवील किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra Baby: मां बनीं परिणीति चोपड़ा , डिलीवरी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

    अनन्या और कृति ने दी बधाइयां

    सोशल मीडिया पर कपल को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। अनन्या पांडे, कृति सेनन, हरभजन सिंह, आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा, जेनिफर विंगेट, सुनील ग्रोवर, भारती सिंह और नील नितिन मुकेश समेत बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। 

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

    मालूम हो कि परिणीति चोपड़ा ने कुछ साल तक गुपचुप तरीके से राघव चड्ढा को डेट करने के बाद साल 2023 में उनसे शादी की थी। दोनों ने उदयपुर में धूमधाम से एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। 

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra Delivery: हॉस्पिटल में एडमिट हुईं 'मिसेज चड्ढा', जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म?