Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra और राघव चड्ढा क्रिकेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखने पहुंचे लंदन, तस्वीरें हुई वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 03:10 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha WTC Final परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लंदन में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में देखा गया है। दोनों क ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha WTC Final, Parineeti Chopra
    Parineeti Chopra Raghav Chadha WTC Final, Parineeti Chopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha WTC Final: फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ लंदन में खेले जा रहे क्रिकेट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को देखने पहुंची है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों को स्टैंड में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई फैन पेज पर शेयर की गई है।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई कहां हुई है?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई परिवार और खास दोस्तों की उपस्थिति में दिल्ली के कपूरथला निवास में हो गई है। इसके पहले, एक्ट्रेस और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ स्पॉट किए गए थे। इसके बाद, दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। उन्हें आईपीएल मैच में भी साथ देखा गया था। परिणीति चोपड़ा ने सगाई होने तक राघव चड्ढा के साथ अफेयर की खबर पर चुप्पी साध रखी थी। 

    परिणीति चोपड़ा जल्द किस फिल्म में नजर आने वाली है?

    परिणीति चोपड़ा जल्द अमर सिंह चमकीला की बायोपिक और कैप्सूल गिल में नजर आने वाली है। उन्हें पिछली बार सूरज बड़जात्या की फिल्म में देखा गया था। परिणीति ने साइना नेहवाल, संदीप और पिंकी फरार, हंसी तो फंसी, केसरी, शुद्ध देसी रोमांस और इशकजादे जैसी फिल्मों में काम किया है। वह प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर लगती है।

    परिणीति चोपड़ा फैंस के बीच कितनी फेमस है?

    परिणीति चोपड़ा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। परिणीति की सगाई में भाग लेने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। उन्होंने अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। वह अक्सर परिणीति के साथ पार्टी करती भी नजर आई है।

    खबरें और भी

    कौन हैं राघव चड्ढा?

    परिणीति चोपड़ा जल्द राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली है। राघव चड्ढा पॉलिटिशियन है। वह आम आदमी पार्टी से सांसद है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और अपनी पार्टी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते रहते है। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकारें है।