Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra: 'अपना दिल पीछे छोड़े जा रही हूं', राघव चड्ढा के लिए परिणीति चोपड़ा ने यूं किया प्यार का इजहार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 17 May 2023 05:16 PM (IST)

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को हुई थी। दोनों की सगाई का फंक्शन दिल्ली में हुआ था। सगाई के तीन दिन बाद अब ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Leaves Delhi After Engagement With Raghav Chadha Actress Wrote Leave My Dil Behind/Instagram
    Parineeti Chopra Leaves Delhi After Engagement With Raghav Chadha Actress Wrote Leave My Dil Behind/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर ली है। उनकी सगाई में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीति के लोग भी शामिल हुए थे।

    इश्कजादे एक्ट्रेस की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में बेहद ही धूमधाम से हुई थीं। बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया पहुंची थीं। सगाई के तीन दिन के बाद अब परिणीति अब दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं, लेकिन जाने से पहले एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर राघव चड्ढा पर कुछ इस कदर प्यार लुटाया है।

    दिल्ली छोड़ने पर परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

    परिणीति चोपड़ा ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके जरिये उन्होंने अपने फैंस को ये बताया कि सगाई के तीन दिन बाद अब वह दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एयरपोर्ट की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'बाय-बाय दिल्ली, मेरा दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं'।

    परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हैं कि वह राघव चड्ढा को बहुत ही मिस करने वाली हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में बेहद ही सिम्पल लुक में नजर आए थे। एक तरफ परिणीति ने जहां मनीष मल्होत्रा का कलेक्शन पहना, तो वहीं राघव चड्ढा ने मामा पवन सचदेवा द्वारा बनाया गया आउटफिट पहना।

    खबरें और भी

    परिणीति चोपड़ा ने सगाई के बाद शेयर की तस्वीर

    परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से सगाई के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में परिणीति और राघव चड्ढा की जोड़ी ने फैंस को अवाक छोड़ दिया था। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी सिम्प्लिसिटी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे।

    सगाई के बाद दोनों के अंदर की वैन्यू की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अलावा प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती की भी फैंस तारीफ करते हुए नहीं थके। बहन की सगाई के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नियॉन रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।