यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, फोटो क्लिक कराने से भी किया इनकार, बुरी तरह हुईं ट्रोल
Parineeti Chopra Angry हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सगाई के बाद से ही सुर्खियों में हैं। वह जहां भी ...और पढ़ें

HighLights
- पैपराजी से क्यों नाराज हुईं परिणीति चोपड़ा?
- परिणीति चोपड़ा ने गुस्से में पैपराजी से मोड़ा मुंह
- सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Upset: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने पिछले महीने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद से ही परिणीति सुर्खियों में हैं, लेकिन वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति पैपराजी पर नाराज होती हुई नजर आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक्ट्रेस को अपसेट देखा जा सकता है। दरअसल, हुआ यूं कि बीते दिन काफी समय बाद परिणीति मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस बात से एक्ट्रेस काफी नाराज हो गईं।
पैपराजी से क्यों नाराज हुईं परिणीति?
जैसे ही पैपराजी ने परिणीति को देखा, सभी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन एक्ट्रेस फोटोज क्लिक कराने के मूड में नहीं थीं। वह पैपराजी से काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने फोटोज क्लिक कराने से साफ इनकार कर दिया।
परिणीति ने पैपराजी पर निकाला गुस्सा
परिणीति चोपड़ा ने पहले पैपराजी को देखते ही मुंह फेर लिया और फिर कहा, 'अरे यार बस करो।' पिंक कलर के सलवार-सूट में नजर आईं परिणीति का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने परिणीति के ऐसे व्यवहार पर चिंता जाहिर की। हालांकि, कुछ लोग परिणीति को 'घमंडी' बुला रहे हैं और कहा कि पैपराजी को उन्हें इतना अटेंशन नहीं देना चाहिए।
शादी के सवाल पर परिणीति का जवाब
बीती रात अवॉर्ड फंक्शन से निकलते हुए भी परिणीति चोपड़ा को पैपराजी ने घेर लिया था। जब परिणीति लिफ्ट के अंदर गईं तो पैपराजी उनसे शादी को लेकर सवाल कर रहे थे कि एक्ट्रेस कब शादी कर रही हैं? वहीं, एक यूजर ने पूछा कि उनकी शादी के बाद कैसी लाइफ चल रही है? तब एक्ट्रेस ने टोकते हुए कहा था कि अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है।
खबरें और भी
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। इसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी।