यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra Pics: चांद के बाद परिणीति चोपड़ा ने किया पति राघव चड्ढा का दीदार, पहले करवा चौथ की फोटो वायरल
Karwa Chauth 2023 बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई है। इस लिहाज से परिणीति ने आज ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Karwa Chauth Pics: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें परिणीति चोपड़ा का नाम जरूर शामिल होगा। बीते सितंबर के महीने में परिणीति ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। ऐसे में करवा चौथ के शुभ अवसर पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बारे में चर्चा होनी तो बनती है।
आज पहली करवा चौथ के खास मौके को परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ स्टाइल में सेलिब्रेट किया है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
परिणीति चोपड़ा ने मनाया पहला करवा चौथ
बुधवार को करवा चौथ के दिन परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस के करवा चौथ सेलिब्रेशन के इन फोटो में आप देख सकते हैं कि परिणीति ट्रेडिशनल ड्रेस में कितनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं उनके पति और राजनेता राघव चड्ढा भी बेहद कमाल के दिख रहे हैं। चांद की दीदार के साथ ही परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ को पूरा किया है।

.jpg)
फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- ''पहला करवा चौथ मुबारक को मेरे प्यार।'' मालूम हो कि करवा चौथ को लेकर अदाकारा की तैयारियां आज सुबह से ही शुरू हो गई थीं। दोपहर में परिणीति ने अपने इंस्टा स्टोरी में मेहंदी की फोटो शेयर कर चांद इंतजार की बात लिखी थी। आलम ये है कि परिणीति चोपड़ा के पहला करवा चौथ की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
.jpg)
.jpg)
फैंस परिणीति और राघव की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। मालूम हो कि करवा चौथ की तरह परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही थीं।
.jpg)
सितंबर में एक दूजे के हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
बी टाउन के फेवरेट कपल की बात की जाए तो उसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम जरूर शामिल होगा। बीते 24 सितंबर को परिणीति और राघव की ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित हुई।
खबरें और भी
इस दिन इन दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हफसफर चुन लिया। अपनी शादी के दौरान परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हन के लिबाज में परिणीति चोपड़ा का लुक बेहद गॉर्जियस लगा।