विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra: पहले करवा चौथ पर परिणीति ने हाथों में सजाई खूबसूरत मेहंदी, कहा- 'अब बस चांद का इंतजार है'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 01 Nov 2023 07:48 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ हफ्तों पहले ही शादी की है। दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग ने खूब चर्चा बटोरी ...और पढ़ें

पहले करवा चौथ पर परिणीति ने हाथों में सजाई खूबसूरत मेहंदी, (Instagram Image)
पहले करवा चौथ पर परिणीति ने हाथों में सजाई खूबसूरत मेहंदी, (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा कुछ हफ्तों पुरानी दुल्हन हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ शादी की है। अब वो अपना पहला करवा चौध सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की सेलिब्रिटी वेडिंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर इनके शादी के वीडियो और फोटो कई दिनों तक छाए रहे थे। अब एक्ट्रेस करवा चौथ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद

परिणीति ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस ने अपने हाथ की एक फोटो इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी डिफरेंट मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं।

डिफरेंट है परिणीति की मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ के इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने मेंहदी भी फेस्टिवल के अनुसार रखी। एक्ट्रेस की मेहंदी डिजाइन में चांद को छलनी से देखते हुए एक शादीशुदा लड़की बनी हुई है। बैकग्राउंड में परिणीति के ड्रेस की भी झलक दिख रही हैं। एक्ट्रेस पिंक चूड़ा और रेड कलर का कुर्ता सेट पहने हुए दिख रही हैं।

चांद का इंतजार करती परिणीति

परिणीति ने इसके साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही चांद को लेकर अपनी बेसब्री भी जाहिर की। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "चांद का इंतजार कर रही हूं।"

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: शादी से प्रियंका ने इस वजह से बनाई दूरी, मधु चोपड़ा ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए बेटी-दामाद

परिणीति-राघव की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल हैं। बॉलीवुड से सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परि का साथ देने पहुंचे। टेनिल प्लेयर सानिया मिर्जा भी बहन अनम मिर्जा के साथ शादी में शामिल हुईं।  

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra