Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: ढोल-नगाड़ों के साथ शाही नाव पर बारात लेकर निकले राघव, देखें तस्वीरें

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 04:11 PM (IST)

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding बस कुछ ही घंटों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। राघव और परिणीति उदयपुर के त ...और पढ़ें

    Raghav Chadha बारात लेकर हुए रवाना। Photo- Instagram
    Raghav Chadha बारात लेकर हुए रवाना। Photo- Instagram

    HighLights

    1. बारात लेकर निकले राघव चड्ढा
    2. घोड़ी-गाड़ी छोड़ नाव पर बैठकर बारात ले गए राघव चड्ढा
    3. आज परिणीति चोपड़ा के साथ सात फेरे लेंगे राघव

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। परिणीति को अपनी जीवनसंगिनी बनाने के लिए राघव चड्ढा बारात लेकर निकल पड़े हैं। राघव की बारात का वीडियो भी सामने आ गया है। आइए, आपको दिखाते हैं।

    आज यानी 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के शाही महल लीला पैलेस में शानदार अंदाज में शादी करेंगे। राघव अपनी दुल्हनिया को लेने जाने घोड़ी या फिर गाड़ी से नहीं, बल्कि शाही नाव में बारात लेकर ताज लेक पैलेस से निकले हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो

    नाव में बारात लेकर निकले राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा शाही नाव में बारात लेकर परिणीति से शादी करने के लिए ताज लेक पैलेस से निकल चुके हैं। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं। ढोल-नगाड़ों और शहनाई के साथ राघव अपने परिवार के साथ बारात लेकर निकले। इस दौरान उनकी शाही नाव को व्हाइट पर्दों से ढक दिया गया था। साथ ही शादी वाले गाने भी बज रहे थे। यहां देखिए बाराती की तस्वीरें।

    व्हाइट शेरवानी में सजे राघव चड्ढा

    शादी के खास दिन पर राघव चड्ढा की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    परिणीति और राघव की संगीत की फोटोज

    23 सितंबर की रात को परिणीति और राघव ने अपनी संगीत नाइट एन्जॉय की। संगीत सेरेमनी में रंग जमाने पंजाबी सिंगर नवराज हंस आए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संगीत नाइट से दूल्हा-दुल्हन की फोटो भी दिखाई, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। 

    हैवी एंब्रॉयडर्ड लहंगे में परिणीति बेहद हंसीन लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को  चोकर ज्वेलरी और खुले बालों के साथ पूरा किया है था। वहीं, राघव पैंट-सूट में डैपर लग रहे थे। संगीत सेरेमनी से उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: संगीत में थिरके पंजाब सीएम भगवंत मान, इनसाइड वीडियो वायरल, देखें परिणीति का लुक