यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव के संगीत सेरेमनी में नवराज हंस ने जमाया रंग, सामने आईं ये इनसाइड फोटो
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। दो ...और पढ़ें

HighLights
- आज शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति और राघव
- एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी इनसाइड तस्वीरें आई बाहर
- नवराज हंस ने जमाया रंग
नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन दोनों के संगीत सेरेमनी का फंक्शन हुआ था। इस फंक्शन में नवराज हंस ने खूब रंग जमाया। अब परिणीति और राघव के संगीत सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें बाहर आई हैं।
इन तस्वीरों को नवराज हंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कपल के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। चलिए आपको दिखाते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीरें।
यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding Live Updates: संगीत सेरेमनी से सामने आई राघव-परिणीति की पहली फोटो
नवराज हंस ने शेयर की तस्वीरें
नवराज हंस ने कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनके संगीत सेरेमनी की हैं। बता दें कि शनिवार की शाम संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में नवराज ने अपनी आवाज में समां बांध दिया। इसके साथ ही उन्होंने आज राघव और परिणीति के साथ फंक्शन की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।
.jpg)
पहली तस्वीर में नवराज हंस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में परिणीति-राघव डांस कर रहे हैं और नवराज गाना गा रहे हैं।
.jpg)
संगीत में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुल्हा और दुल्हन दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति जहां लहंगे में दिखाई दे रही हैं। वहीं, राघव पैंट-सूट में दिखाई दे रहे हैं। परिणीति ने अपने लुक को चोकर ज्वेलरी और खुले बालों के साथ पूरा किया है। संगीत सेरेमनी में अन्य मेहमानों को भी एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।
खबरें और भी
संगीत सेरेमनी में नवराज ने जमाया रंग
इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो भी देखने को मिला। इस वीडियो में नवराज हंस लाइव परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। देखा जा सकता है कि कैसे नवराज पूरी मस्ती और धमाल के साथ 'दिल चोरी साडा हो गया' और 'गुड नाल इश्क मिठा' जैसे गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं।