Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav की प्री-वेडिंग से प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर की फोटो, ट्रेडिशनल लुक में लगीं बेहद खूबसूरत

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:43 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन लगभग शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शुरू हुए परिणीति राघव की शादी के फंक्शन
    2. मधु चोपड़ा ने दिखाई पहली झलक
    3. एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन में ऐसे तैयार हुईं मधु चोपड़ा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल यानी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी इस शाही शादी में दोस्त, रिश्तेदार और परिवार वालों का लीला पैलेस में पहुंचना भी शुरू हो गया है। शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

    मधु चोपड़ा ने शेयर की फोटो

    प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि मधु चोपड़ा ने माथे पर फूल वाला मांग टिका लगा रखा है।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: पवन सचदेवा ने किया वेडिंग थीम का खुलासा, कहा- राघव का आउटफिट डिजाइन करना था मुश्किल

    फोटो में उनकी ड्रेस तो पूरी नहीं दिखाई दे रही, लेकिन उन्होंने अपने लुक की हल्की सी झलक दिखाई है। इस फोटो को देख कर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने यह तस्वीर तब ली होगी, जब वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के 90 दशक थीम वाले संगीत समारोह में भाग लेने की तैयारी कर रही थीं।

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राघव की फैमिली अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ-साथ उनकी फैमिली का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले उनका उदयपुर एयरपोर्ट वाला वीडियो वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Arvind Kejriwal Fans (@arvindkejriwalaap.fc)

    शामिल हो चुके हैं ये सितारे

    अभी तक परिणीति और राघव की शादी में बॉलीवुड से भाग्यश्री, टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा, बीके शिवानी जैसे कई लोग शामिल हो चुके हैं। वहीं, बहन प्रियंका के शामिल होने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, प्रियंका ने परिणीति को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

    बता दें कि परिणीति और राघव दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपनी शादी के कुछ प्री-वेडिंग फंक्शन करने के बाद बीते दिन उदयपुर पहुंचे थे। दोनों की सगाई भी इसी कपूरथला हाउस में हुई थी। अब दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी परिणीति, देखें एक्ट्रेस के एथनिक लुक