Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहन Parineeti Chopra की शादी में शामिल न होकर बकरियों से खेलती दिखीं Priyanka Chopra, बेटी संग वीडियो वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 03:42 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra Video बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मस्ती करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ही में एक् ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra ने बकरियों के साथ एन्जॉय की फार्म लाइफ। Photo-Instagram
    Priyanka Chopra ने बकरियों के साथ एन्जॉय की फार्म लाइफ। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Malti Video: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कल यानी 24 सितंबर को अपने प्यार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, लेकिन अभी तक प्रियंका उनकी शादी के लिए उदयपुर नहीं पहुंची हैं। वह अपनी बेटी के साथ फार्म में जानवरों के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं।

    बकरियों के साथ खेलती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ फार्म में मस्ती करती दिखाई दीं। क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी पीठ पर बकरी को बिठाकर उसे पेड़ से पत्तियां खिलाते खिला रही हैं। वहीं, उनकी बेटी मालती भी बकरियों और अन्य जानवरों के साथ खेलती नजर आईं। 

    यह भी पढ़ें- लॉस एंजलिस में Priyanka Chopra ने बेटी संग मनायी गणेश चतुर्थी, बिंदी और चूड़ी पहने मालती की तस्वीरें वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इस दौरान उनकी लाडली मालती ने एपल प्रिंटेड ब्लू और रेड कलर की ड्रेस में क्यूट लग रही थीं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा बेज कलर की पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और ग्रे कैप में कूल लग रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखा, "हमारे पसंदीदा चाचा फ्रैंकलिन जोनस के साथ फार्म लाइफ। बहुत अनोखा और मजेदार। धन्यवाद मिस लिमोर।"

    प्रीति जिंटा ने किया कमेंट

    प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की फार्म में मस्ती देख प्रीति जिंटा ने भी अपने ट्विंस बेबीज के साथ वहां जाने का मन बना लिया है। प्रीति ने कमेंट में लिखा, "वाह। मजेदार लग रहा है। मैं पक्का अपने जुड़वां बच्चों को वहां लेकर जाऊंगी।"

    क्या परिणीति की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका?

    प्रियंका अभी तक उदयपुर नहीं पहुंची हैं। इस बीच उन्होंने 23 सितंबर को परिणीति की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बिग डे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं उम्मीद करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट हो। तुम्हें हमेशा मेरा ढेर सारा प्यार।"

    खबरें और भी

    आज यानी 23 सितंबर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक प्रियंका नहीं पहुंची हैं। माना जा रहा है कि शायद वह शादी में शामिल न हो सकें।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra की शादी में शरीक न होने की खबरों के बीच प्रियंका का पोस्ट वायरल, बहन को दिया ये मैसेज