Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Wedding: लीला पैलेस में होगी परिणीति-राघव की रॉयल वेडिंग, आलीशान जगह का किराया कर देगा हैरान

    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:25 AM (IST)

    Parineeti-Raghav Wedding परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बस कुछ ही घंटों में पति-पत्नी बनने वाले हैं। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हे को ये दोनों उदयपुर ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding in Udaipur. Photo Credit: The Leela Palace Udaipur Instagram
    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding in Udaipur. Photo Credit: The Leela Palace Udaipur Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा उदयपुर में लेंगे सात फेरे
    2. उदयपुर के लीला पैलेस में पूरी की जाएंगी शादी की रस्में
    3. 24 सितंबर को राघव की दुल्हनिया बनेंगी परिणीति

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti-Raghav Wedding: बी टाउन में एक बार फिर शहनाइयां गूजने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बस कुछ ही घंटों में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हनिया बन जाएंगी। एक्ट्रेस को दुल्हन बनता देखने के लिए उनके फैंस खासे उत्साह हैं। दोनों परिवार उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। यहीं पर शादी समेत अन्य रस्में पूरी की जाएंगी। हम आपको बताएंगे कि जहां परिणीति-राघव की चूड़ा सेरेमनी से लेकर बाकी रस्में पूरी की जाएंगी, उस जगह का किराया कितना है।

    खूबसूरत नजारों से सरोबर है लीला पैलेस

    जिस जगह इनकी बिग फैट इंडियन वेडिंग होगी, वह बहुत ही खास जगह है। उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की बाकी अलग-अलग रस्में पूरी की जाएंगी। खूबसूरत नजाओं से सरोबर इस जगह की एक-एक तस्वीर देखने लायक है। जितने अट्रैक्टिव यहां के व्यू हैं, उतना ही हाई-फाई प्राइज मनी भी है। 

    झील किनारे बना है होटल

    चूड़ा सेरेमनी पंजाबियों की खास रस्म मानी जाती है। दुल्हन के मामा दुल्हन को चूड़ा पहनाते हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में इस रस्म को ढेर सारे लोगों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया जाएगा। लीला पैलेस देश के टॉप होटल्स में से एक है। ये पैलेस होटल झील के किनारे बसा हुआ है और इसके चारों तरफ पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियों के नजारे हैं।

    राजसी ठाट बाट का लुक देगा लीला पैलेस

    पैलेट को मार्बल और हाथ से की गई नक्काशी से सजाया गया है। यह राजस्थान के उदयपुर में स्थित होटल है, इसलिए यहां के इंटिरियर्स में राजस्थानी कल्चर की झलक जरूर मिलेगी। होटल की हर एक दीवार पर मेवाड़ी रियासत का महत्व साफ नजर आता है। यहां ऐसी पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जहां राजस्थान की सुंदरता जरूर नजर आएगी। वहीं, कमरे के अंदर झरोके जैसी खिड़कियां और राजसी ठाट बाट वाले बड़े-बड़े बेड और सोफे हैं। सेलिब्रिटी और गेस्ट का मेवाड़ी अंदाज में वेलकम यहां की खासियत है।

    खबरें और भी

    किराया कर देगा हैरान

    होटल जितना आलीशान और खूबसूरत है, इसका प्राइज भी उतना ही ज्यादा है। करीब 8 रूम कैटेगरी में बंटे इस होटल का एक दिन का किराया 50,000 से लेकर 9 लाख तक है। अगर आप ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट में स्टे करते हैं, तो यहां एक दिन का किराया 50,000 से शुरू होता है। इस रूम में आप जैसे ही एंट्री करेंगे, आपको पारंपरिक राजस्थानी कला और शिल्पकला के साथ राजशाही कल्चर देखने को मिलेगा।

    ग्रैंड हेरिटेज लेक व्यू

    इस कमरे का प्राइज और स्पेस दोनों ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट से ज्यादा है। यहां से झील का मनोरम दृश्य देखने के लिए आपको एक दिन के स्टे के लिए कम से कम 54,000 पे करना पड़ेगा।

    रॉयल सुइट

    1800 वर्गफीट में फैले रॉयल सुइट के कांच और कमरे की दीवारों को मेवाड़ की स्पेशल ठीकरी आर्ट से डेकोरेट किया गया है। यहां से आपको पिचोला झील का सुंदर नजारा देखने को मिल सकता है। यहां एक दिन के स्टे के लिए चार लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

    महाराजा सुइट

    3,585 वर्गफीट में फैले महाराज सुइट का अधिकतम किराया 9 लाख रुपये से ज्यादा है। इस सुइट में लिविंग रूम, स्टडी, डाइनिंग एरिया, मास्टर बेडरूम, वॉक इन वॉर्डरोब, किंग साइज बाथटब और यहां तक कि मसाज के लिए अलग जगह भी है।

    डुप्लेक्स सुइट

    यह सुइट 1,270 वर्गफीट में फैला है। इसमें खुली हवा वाले प्लंज पूल की तरफ लिविंग रूम, सिटी पैलेस और अन्य हेरिटेज बिल्डिंग के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे नजर आएंगे। माउंटेन व्यू लवर्स के लिए डुप्लेक्स सुइट कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है।

    यहां भी मास्टर बेडरूम, शॉवर फैसिलिटी, बाथरूम और बाथटब है। यहां एक दिन के स्टे का किराया डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है।