Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साली Parineeti Chopra की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे जीजा Nick Jonas, जानें क्या है वजह

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:24 PM (IST)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब शादी करने जा रहे हैं। 22 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में पहुंचेंगे। इस शादी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra, Parineeti Chopra wedding, Nick Jonas
    Priyanka Chopra, Parineeti Chopra wedding, Nick Jonas

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti And Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा पांच दिन बाद हमेशा-हमेशा के लिए राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की होने जा रही है। ये कपल राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी करने जा रहा है। चड्ढा और चोपड़ा परिवार की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

    अब बस सभी 22 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में पहुंचेंगे। इस शादी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। पीसी अपनी बहन की सगाई में दिल्ली पहुंची थी। तो वहीं अब शादी में भी एक्ट्रेस जरुर शामिल होंगी। हालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि परिणीति की शादी में उनकी विदेशी जीजू यानी निक जोनस शामिल नहीं हो पाएंगे।

    यह भी पढ़ें-  इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha, इस आलीशान होटल में होगी वेडिंग

    क्या परिणीति और राघव की शादी में शामिल होंगे निक जोनस

    इन दिनों फिल्मी गलियारों में परिणीति और राघव की शादी की चर्चा जोरों से है। हर कोई इस कपल को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेताब हो रहा है। मई में इस कपल ने शादी की थी और अब 24 सितंबर को फेरे लेने जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि परिणीति की शादी में उनके जीजू यानी निक शामिल नहीं हो पाएं।

    इस वजह शादी में नहीं आएंगे निक जोनस

    निक जोनस की शादी में शामिल न होने की वजह उनके कॉन्सर्ट्स है। जो पिछले एक महीने से अमेरिका में हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये कॉन्सर्ट आने वाले कुछ और दिनों तक चलेंगे। इसी वजह से वह साली परिणीति की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे। बता दें निक सगाई में भी शामिल नहीं हुए थे। पीसी एक दिन के लिए अमेरिका से दिल्ली अकेली आई थी। वह अपनी बेटी मालती को भी लेकर नहीं आई।

    खबरें और भी

    22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं प्री-वेडिंग फंक्शन

    आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 22 सितंबर से होटल लीला पैलेस में शुरू हो जाएंगी। कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था, जिसके अनुसार कहा जा रहा था कि पहले एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी। जो 23 सितंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू की जाएगी।

    इसके बाद 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी होगी शाम 7:00 बजे। शादी की 24 सितंबर होगी। जयमाला का समय शाम 3:30 बजे का रखा गया है। तो वहीं ये कपल फेरे शाम 4:00 बजे लेगा। एक्ट्रेस की विदाई 24 सितंबर शाम 6:30 बजे होगी और रिसेप्शन उसी दिन रात 8:30 बजे होगा। वहीं 30 सितंबर को पंजाब में भी इस कपल का रिसेप्शन होगा।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट? एक्टर की पोस्ट ने मचाई खलबली