Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha, इस आलीशान होटल में होगी वेडिंग

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:00 PM (IST)

    Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Date उदयपुर राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी होने जा रही है। बता दें इसी शहर में परिणीति चोपड ...और पढ़ें

    Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Date
    Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Date

    HighLights

    1. उदयपुर में फेरे लेंगे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
    2. 22 सितंबर से शुरू होगा शादी का उत्सव
    3. शादी के बाद रिसेप्शन गुरुग्राम में हो सकता है

     नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने तीन महीने पहले मई में दिल्ली में सगाई की थी।

    इस सगाई में चोपड़ा और चड्ढा परिवार समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थी। सगाई के बाद ये कपल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। हर कोई इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब शादी को लेकर अपडेट सामने आया है।

    उदयपुर में होगी कपल की शादी

    झीलों की नगरी उदयपुर राघव चड्ढाऔर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी होने जा रही है। बता दें, इसी शहर में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा की भी शादी हुई थी। अब छोटी बहन भी इस खूबसूरत शहर में सात फेरे लेने के लिए तैयार है।

    इसी महीने हो रही है परिणीति और राघव की शादी ?

    Hindustantimes की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल की शादी के फंक्शन इसी महीने शुरू हो रहे है। 22 सितंबर से शादी का उत्सव शुरू होने की उम्मीद है। वहीं शादी की तारीख की बात करे तो 23 या फिर 24 सितंबर में से एक है। इस बीच मेंहदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम होगा। शादी के बाद रिसेप्शन गुरुग्राम में होने की बात सामने आ रही है।

    इस होटल में हो सकती है शादी

    रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति और राघव ने शादी के लिए उदयपुर की सितारा होटल को बुक किया है। उनके शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा। दोनों सितारा होटल में बुकिंग हो चुकी है और इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे।

    खबरें और भी

    बहन की शादी में शामिल होगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भले ही कजिन बहने हो लेकिन दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्यार है। प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब रंग जमाया था। आगे से आगे उन्होंने शादी में बहन वाली सारी जिम्मेदारियां उठाई थी। वहीं अब पीसी भी अपनी छोटी बहन के लिए कुछ ऐसा ही करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी भी इस शादी में शामिल होंगी।