Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Raghav Video: शादी से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, फोटोज आईं सामने

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 04:39 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Video फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस बीच शादी से ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra ने मंगेतर संग किए महाकाल के दर्शन। Photo- Instagram
    Parineeti Chopra ने मंगेतर संग किए महाकाल के दर्शन। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha at Mahakal Temple: 'ऊंचाई' फेम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।

    परिणीति और राघव ने किए महाकाल के दर्शन

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। महाकाल मंदिर से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों भगवान की भक्ति में लीन दिख रहे हैं।

    परिणीति और राघव ने साथ में महाकाल मंंदिर में पूजा करने के बाद आरती की। दोनों ने टाइट सिक्योरिटी के साथ महाकाल के दर्शन किये।

    उज्जैन के मंदिर से परिणीति और राघव की तस्वीरों के अलावा वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस दौरान राघव चड्ढा ने येलो कलर की धोती के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, परिणीति व्हाइट ब्लाउज के साथ पीच कलर की साड़ी में सिंपल और खूबसूरत लग रही थीं।

    दोनों महाकाल की भक्ति में लीन दिख रहे थे। उनकी ये तस्वीरें देख लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शादी से पहले परिणीति और राघव भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

    कब शादी कर रहे परिणीति और राघव?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद कपल ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शानदार तरीके से सगाई की थी। सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स और राजनीति से जुड़े शख्स शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    अब परिणीति और राघव अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 25 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। माना जा रहा है कि परिणीति अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा की तरह शाही अंदाज में राजस्थान में शादी करेंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी एक्ट्रेस या राघव की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।