विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: सामने आई परिणीति चोपड़ा की शादी की डेट, कपल इस दिन लेगा सात फेरे!

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:29 AM (IST)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं।‌ वहीं राघव चड्ढा का नाम भी राजनीति के क्षेत्र में ...और पढ़ें

File Photo of Parineeti Chopra and Raghav Chadha
File Photo of Parineeti Chopra and Raghav Chadha

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डेट को लेकर आई खबरें
  2. कई सालों तक एक दूसरे को किया डेट
  3. इस साल मई में की थी सगाई

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पॉलीटिशियन राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने जब से अपना रिलेशन ऑफिशियल किया है, तब से यह जोड़ी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों में लबे समय तक अपने रिलेशन पर चुप्पी साधी थी। इंगेजमेंट होने पर इन्होंने अपने रिलेशन को दुनिया के सामने रखा। अब फैंस को इंतजार है इस खूबसूरत जोड़ी की शादी का। इस बीच खबर आ रही है कि परिणीति और राघव की शादी की डेट फाइनल हो गई है।

फाइनल हुई शादी की डेट!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल 13 में को सगाई की थी। कपल ने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की रस्में पूरी की थीं। इनके फंक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सहित कुछ अन्य नामी लोगों ने भी शिरकत की थी। सगाई के बाद परिणीति के फैंस उन्हें जल्द से जल्द राघव की दुल्हनिया बनते देखने के इंतजार में हैं। लगता है उनका इंतजार पूरा होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, ऑफिशल तौर पर वेडिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

ग्रैंड तरीके से होगी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के करीब 10 दिन पहले यह कपल सभी तरह की तैयारियां शुरू कर देगा। वहीं, उनकी शादी काफी ग्रैंड तरीके से होगी। शादी में परिवार के लोगों के अलावा खास दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के लोग शामिल हो सकते हैं।

वेन्यू को लेकर सामने आई यह खबर

इस बीच यह भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा राजस्थान में शादी कर सकते हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका की तरह परिणीति भी शाही अंदाज में शादी करेंगी।

कैसे शुरू हुई राघव-परिणीति की लव स्टोरी?

परिणीति और राघव एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। बताया जाता है कि कपल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ में पढ़ाई की है। हालांकि, तब यब रिलेशन में नहीं थे। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई फिल्म 'चमकीला' के सेट से। तब राघव एक दोस्त के नाते एक्ट्रेस से मिलने गए थे। इसके बाद इनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। सालों डेटिंग करने के बाद कपल ने 13 मई को अपनी सगाई वाले दिन रिलेशन को ऑफिशियल तौर पर सबके सामने रखा।