Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने अपनी आवाज में गाया लता मंगेशकर का गाना, फैंस बोले- 'आप बेस्ट सिंगर हो'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 07:46 PM (IST)

    Parineeti Chopra Video परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) एक्ट्रेस के अलावा एक अच्छी सिंगर भी हैं। परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लता मंग ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra, Lata Mangeshkar song Photo Credit Instagram
    Parineeti Chopra, Lata Mangeshkar song Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस के अलावा एक अच्छी सिंगर भी है
    2. एक्ट्रेस ने गाया लता मंगेशकर का गाना
    3. जल्द फिल्म 'चमकीला' में नजर आने वाली है एक्ट्रेस

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Video: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने मई के महीने में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से सगाई कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में है।

    कहा जा रहा है कि जल्द ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना गाती नजर आ रही हैं।

    परिणीति ने अपनी आवाज में गाया लता मंगेशकर का गाना

    यह तो सभी जानते है कि परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस के अलावा एक अच्छी सिंगर भी हैं। परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर का गाना ‘रहें न रहें हम..महका करेंगे’ गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

    इस के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- कुछ गाने सिर्फ गाने नहीं बल्कि एक फीलिंग होते हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। उनके फैंस उन्हें बेस्ट सिंगर का टैग दे रहे हैं। बता दें, ये गाना फिल्म ममता का है। इस गाने के लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं और रोशन ने म्यूजिक कंपोज किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म

    परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आएंगी।

    कब शादी करेंगे परिणीति और राघव?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में कपल की वेडिंग लोकेशन को लेकर कई खबरे सामने आई। शादी की खबरों के साथ-साथ बीते दिनों इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन की भी खबरे सामने आई थी। ये कपल गुरुग्राम के 'द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल' में रिसेप्शन प्लान करने का सोच-विचार कर रहा है। हाालांकि इन खबरों पर दोनों ने अभी कोई कोई पुष्टी नहीं की है। 

    खबरें और भी