Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Raghav Wedding: सुबह शादी तो रात में होगा रिसेप्शन, सामने आया परिणीति और राघव का वेडिंग कार्ड

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 11:42 PM (GMT+05:30)

    Parineeti And Raghav Wedding Card परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) और राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ...और पढ़ें

    Raghav Chadha, Parineeti And Raghav Wedding Photo Credit X
    Raghav Chadha, Parineeti And Raghav Wedding Photo Credit X

    HighLights

    1. 24 सितंबर को फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
    2. 22 सितंबर से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
    3. सोशळ मीडिया पर परिणीति-राघव की शादी का कार्ड वायरल

     नई दिल्ली, जेएनएन।   Parineeti And Raghav Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में है। बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में कपल का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ था। वहीं अब वेडिंग कार्ड की भी झलक सामने आ गई है।

    परिणीति-राघव की शादी का कार्ड

    सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें प्री-वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी दी गई है। लंबे इंतजार के बाद अब ऑफिशियली इस कपल की शादी की डेट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें। सोशल मीडिया पर कपल के एक फैन ने इसे शेयर किया है। 

    उदयपुर के होटल में होंगे सारे फंक्शन

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को व्हाइट थीम पर बनाया गया है। कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी।

    यह भी पढ़ें- इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha, इस आलीशान होटल में होगी वेडिंग

    कब होंगे शादी के शादी के फंक्शन्स

    पहले पहले बात करते है एक्ट्रेस की होने वाली चूड़ा सेरेमनी जो 23 सितंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी होगी शाम 7:00 बजे। शादी की 24 सितंबर होगी।  जयमाला  का समय शाम 3:30 बजे का रखा गया है। तो वहीं ये कपल फेरे  शाम 4:00 बजे लेगा। एक्ट्रेस की विदाई 24 सितंबर शाम 6:30 बजे होगी और रिसेप्शन उसी दिन रात 8:30 बजे होगा। 

    चंडीगढ़ में भी होगा रिसेप्शन

    इसे पहले इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड सामने आया है, जिसमें रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ में होने की जानकारी दी गई थी। ये कपल चंडीगढ़ के ताज होटल में भी एक रिसेप्शन करने वाला है। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Raghav And Parineeti Wedding: उदयपुर में फेरे, तो चंडीगढ़ में होगा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन