Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Raghav Video: राघव चड्ढा ने दिल्ली में किया परिणीति चोपड़ा का स्वागत, ट्विनिंग करते नजर आया कपल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 03:55 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding एक्टर्स परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज सुबह ही वो मुंबई एयरपोर्ट से द ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)
    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे राघव चड्ढा
    2. एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आया शादी वाला ग्लो
    3. सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए हुई थीं रवाना

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के शादी और रिसेप्शन के कार्ड भी वायरल हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को कुछ देर पहले यानी आज 17 सितंबर, 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसी बीच अब एक और वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें आप नेता राघव चड्ढा अपनी होने वाली दुल्हन को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: ऐतिहासिक गणगौर बोट से निकलेगी राघव की बारात, मेवाड़ परंपरा की दिखेगी झलक; भव्य होगा शादी समारोह

    परिणीति चोपड़ा को लेने आए राघव चड्ढा

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप नेता राघव चड्ढा दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान वो अपने होने वाले पति यानी राघव चड्ढा के साथ बातें करते हुए नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 👑ParineetiChopra👑 (@parineetichopra88_)

    राघव ने की परिणीति से ट्विनिंग

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहन रखी है, उसके ऊपर उन्होंने लॉन्ग ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स पहनी हुई है। वहीं, राघव चड्ढा भी अपने होने वाली दुल्हन से ट्विनिंग करते हुए ब्लू कलर की शर्ट पहन कर उन्हें रिसीव करने आए हैं।

    खबरें और भी

    कब और कहां होगी परिणीति और राघव की शादी?

    ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं। ऐसे में 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो सकती हैं। इसके बाद दिन में शादी होगी और रात में रिसेप्शन रखा जाएगा।

    इस फिल्म में दिखाई देंगी परिणीति

    जल्द ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों की यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: चूड़ा रस्म से शुरू होंगे परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी के कार्यक्रम, 24 सितंबर को लेंगे फेरे