Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra: शादी से प्रियंका ने इस वजह से बनाई दूरी, मधु चोपड़ा ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए बेटी-दामाद

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 11:22 AM (IST)

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के साथ- साथ राजनीति जगत के भी कई बड़े नाम शामिल हुए ह ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding, Instagram Images
    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding, Instagram Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक का ताल्लुक बॉलीवुड इंडस्ट्री से है, तो दूसरा राजनीति की दुनिया का बड़ा नाम है। ऐसे में चर्चा का विषय बनना तो तय था।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस शादी में एक और शख्स ने सबका ध्यान खींचा और वो हैं एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा। फैंस और मीडिया को इंतजार था कि देसी गर्ल बहन की शादी में जरूर शामिल होंगी।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद

    बहन की शादी में प्रियंका नहीं हुईं शामिल

    प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में हिस्सा लिया था। ऐसे में शादी में भी उनका शामिल होना पक्का माना जा रहा था। हालांकि, बीच में खबरें भी आईं कि प्रियंका, परिणीति की शादी के लिए इंडिया नहीं आएंगी, जो बाद में सच साबित हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    शादी से वापस लौटीं मधु चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कहीं नजर नहीं आए। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां ने कारण साफ किया है कि आखिर उनके बेटी और दामाद वेडिंग में क्यों शामिल नहीं हुए।

    खबरें और भी

    पैपराजी से की बातचीत

    सोमवार को मधु चोपड़ा बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शादी से जुड़े सवाल पूछने लगे। सबसे पहले पैप्स ने उनसे पूछा कि शादी कैसी रही, तो इसपर मधु चोपड़ा ने कहा- "बहुत अच्छी।"

    क्यों शामिल नहीं हुए प्रियंका-निक ?

    अगला सवाल प्रियंका चोपड़ा के न शामिल होने को लेकर था। मधु चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम में बिजी होने की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा, "वो काम कर रहे हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    परिणीति के लिए कही ये बात

    पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक को लेकर भी मधु चोपड़ा से सवाल किया। उन्होंने कहा कि वो पहले से ही बहुत सुंदर हैं और शादी पर और अच्छी लग रही थी। मधु चोपड़ा ने कहा, "अरे वैसे भी खूबसूरत है। और अच्छी लग रही थी।"

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बाद परिणीति-राघव की पहली फोटो आई सामने, साड़ी में परी ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर