Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Wedding Video: परियों की कहानी से कम नहीं थी परिणीति-राघव की वेडिंग, शादी का वीडियो आया सामने

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 05:27 PM (IST)

    Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding Video परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चाएं अभी भी खबरों में बनी हुई है। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपु ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का वीडियो, Instagram Image
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का वीडियो, Instagram Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी ने खूब चर्चा बटोरी। दोनों की वेडिंग फोटो और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अब परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो परियों की कहानी से कम नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: शादी से प्रियंका ने इस वजह से बनाई दूरी, मधु चोपड़ा ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए बेटी-दामाद

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों की शादी में बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से कई जाने-माने चेहरे पहुंचे। एक्ट्रेस की शादी के फोटोज पहले ही इंटरनेट पर छाई हुई है। इस बीच अब एक्ट्रेस अपना वेडिंग वीडियो भी शेयर कर दिया है। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। 

    छुप-छुप कर परिणीति ने देखी बारात 

    परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दुल्हन बनी परिणीति खिड़की से छुप- छुप कर बरात को देखती हुई दिख रही हैं। दुल्हे बने राघव चड्ढा को देखकर एक्ट्रेस खुशी से चीख पड़ीं। वहीं, राघव चड्ढा उन्हें किस करते हुए नजर आए। 

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    परिणीति और राघव की एंट्री

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग वीडियो की शुरुआत खूबसूरत लेक लोकेशन के साथ होती है। इसके बाद दूल्हे बन रहे राघव चड्ढा दिखाई पड़ते हैं। सबसे ज्यादा ध्यान ब्राइड और ग्रूम की एंट्री ने खींचा। राघव ने आगे स्टेज की ओर आगे बढ़ती अपनी दुल्हन को फ्लाइंग किसा तो वहीं, जवाब में एक्ट्रेस ने भी खूबसूरत अंदाज में जवाब दिया। 

    खबरें और भी

    परिणीति-राघव के मेहमान

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान समेत कई बड़े राजनेताओं के शामिल हैं। बॉलीवुड से सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परि का साथ देने पहुंचे। टेनिल प्लेयर सानिया मिर्जा भी बहन अनम मिर्जा के साथ शादी में शामिल हुईं।