यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra Video: मधु चोपड़ा के साथ जमकर थिरकीं परिणीति चोपड़ा, सूफी नाइट का अनदेखा वीडियो आया सामने
Parineeti Chopra Dance Video सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मधु चोपड़ा के साथ जमकर डांस कर ...और पढ़ें

HighLights
- परिणीति चोपड़ा ने सूफी नाइट में किया जमकर डांस
- मधु चोपड़ा के साथ किया डांस
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी बीते महीने सितंबर में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखने को मिली। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भी खुद अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सबके साथ साझा किए। दोनों की शादी को एक महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी परिणीति और राघव की शादी सुर्खियों में बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के एक के बाद एक कई फोटो और वीडियो अभी भी देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस के भाई ने हल्दी फंक्शन की फोटो शेयर की थी। अब फिर उनके कुछ फंक्शन की अनदेखी वीडियो देखने को मिल रही है।
सूफी नाइट में परिणीति ने किया जमकर डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इसमें कई फोटो और क्लिप को मिलाकर एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा सूफी नाइट के दौरान अपने रिश्तेदारों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ग्रे और सिल्वर कलर का शरारा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा। इस वीडियो पर परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा ने भी दिल वाला इमोजी शेयर कर कमेंट किया है।
खबरें और भी
प्रियंका चोपड़ा नहीं हुई थीं शामिल
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थीं। इस बारे में पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बताया था कि वह काम में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाईं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।