Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghav Chadha Birthday: परिणीति चोपड़ा की मां रीना ने खास अंदाज में किया दामाद को बर्थडे विश, लिखा खूबसूरत नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 07:55 PM (IST)

    Raghav Chadha Birthday आप नेता राघव चड्ढा आज अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर कोई अलग-अलग तरीके से बर्थडे की बधाई दे रहा है। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा और रीना मल्होत्रा चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)
    राघव चड्ढा और रीना मल्होत्रा चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raghav Chadha Birthday: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते 24 सितंबर, 2023 को आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। आज यानी 11 नवंबर को राघव अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर कोई खास अंदाज में बर्थडे विश कर रहा है।

    पहले पत्नी परिणीति चोपड़ा ने प्यार लुटाते हुए राघव चड्ढा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। अब राघव चड्ढा की सास यानी परिणीति की मां ने दामाद को खास तरीके से बर्थडे की बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: Raghav Chadha Birthday: राघव चड्ढा संग कोजी हुईं Parineeti Chopra, पति के बर्थडे पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

    परिणीति चोपड़ा की मां ने लुटाया दामाद पर प्यार

    परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राघव चड्ढा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है। रीना मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा 'हमने भगवान से प्रार्थना की कि वह हमें आशीर्वाद दें, इसलिए उन्होंने हमें आप दिए... सबसे बड़ा आशीर्वाद। हमारे जीवन में आने और इसे समृद्ध बनाने के लिए धन्यवाद। आपके होने और हमें एक ऐसा परिवार देने के लिए धन्यवाद, जिसे हम प्यार से अपना कह सकें'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)

    इसके आगे उन्होंने 'हम आज और हर दिन आपका जश्न मनाते हैं और आपसे बहुत प्यार करते हैं। सदैव खुश और धन्य रहें। हम आपको अपना बेटा कहकर बहुत रोमांचित हैं। आपकी शांत शक्ति, आपका अद्भुत दिमाग, आपकी बुद्धि, हास्य और आपकी प्यारी मुस्कान, हमें उस दिन से ही सिखाती रही है जिस दिन हम आपसे मिले थे'।

    सास और मां के साथ मालदीव ट्रिप पर गई थीं परिणीति

    कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा गर्ल्स ट्रिप पर मालदीव गई थीं। इसकी कई फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस गर्ल्स ट्रिप में उनकी मां और सास भी शामिल थीं। उन्होंने एक ग्रुप फोटो भी सबके साथ शेयर की थी।

    खबरें और भी

    बता दें कि 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव की शादी हुई। इस शादी में परिवार और दोस्तों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra Pics: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की मालदीव ट्रिप की तस्वीरें, दिखाया गर्ल गैंग में कौन-कौन था शामिल