Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra Pics: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की मालदीव ट्रिप की तस्वीरें, दिखाया गर्ल गैंग में कौन-कौन था शामिल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 04:49 PM (IST)

    Parineeti Chopra Latest Pics एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपनी ग ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा ने शेयर की मालदीव हॉलीडे की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    परिणीति चोपड़ा ने शेयर की मालदीव हॉलीडे की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा ने शेयर की मालदीव की तस्वीरें
    2. इस गर्ल गैंग के साथ हॉलीडे पर गई थीं एक्ट्रेस
    3. फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Latest Pics: मिसेज चड्ढा यानी परिणीति चोपड़ा ने शादी होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरों को सबके साथ शेयर किया। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें सबके साथ शेयर की थीं और अब उन्होंने अपने मालदीव ट्रिप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव हॉलीडे पर गई थीं। उस समय एक्ट्रेस ने यह खुलासा नहीं किया था कि उनकी इस गर्ल गैंग में कौन-कौन शामिल था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने बता दिया है कि वह पति को छोड़ किसके साथ हॉलीडे पर गई थीं।

    यह भी पढ़ें: पहले करवा चौथ के बाद Parineeti Chopra ने की दिवाली की तैयारी, ससुराल से आई एक्ट्रेस की बेहद खूबसूरत तस्वीर

    मालदीव ट्रिप से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीर

    परिणीति चोपड़ा के फैंस उनके और राघव चड्ढा के हनीमुन की झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मगर कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस गर्ल गैंग के साथ मालदीव में मस्ती करने पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर यह बता दिया है कि उनकी इस गर्ल गैंग में कौन-कौन शामिल था। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में साइकिल चलाते हुए, दूसरी तस्वीर में वह समुद्र तट के पास अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    तीसरी फोटो में एक्ट्रेस टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं और लास्ट तस्वीर में वह ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'सबसे अच्छा थ्रोबैक तब होता है, जब आप गर्ल ट्रिप पर जाते हैं, जिसमें आपकी मां और सास भी शामिल होती हैं'।

    खबरें और भी

    फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    एक्ट्रेस की शेयर की गई इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी फोटो को मस्त बता रहे हैं, तो कुछ उनके इस बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra को करवा चौध पर राघव चड्ढा ने अपने हाथों से लगाई मेहंदी, फैंस ने की कपल की तारीफ