Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra को करवा चौध पर राघव चड्ढा ने अपने हाथों से लगाई मेहंदी, फैंस ने की कपल की तारीफ

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 06:38 PM (GMT+05:30)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात करें तो कपल ने 24 सितंबर सात फेरे लिए थे। बीते दिन दोनों ने अपना पहला करवा चौथ मनाया जो कपल के लिए बेहद खा ...और पढ़ें

    करवा चौध पर राघव चड्ढा ने परिणीति को लगाई मेहंदी, (Instagram Image)
    करवा चौध पर राघव चड्ढा ने परिणीति को लगाई मेहंदी, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया। कपल कुछ हफ्ते पहले ही शादी के बंधन में बंधा है। ऐसे में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए ये करवा चौथ बेहद खास रहा।

    करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा ने फैंस के साथ अपने सेलिब्रेशन की फोटो भी शेयर की। एक्ट्रेस ने लगभग पांच तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन ध्यान सिर्फ एक फोटो ने खींचा।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: पहले करवा चौथ पर परिणीति ने हाथों में सजाई खूबसूरत मेहंदी, कहा- 'अब बस चांद का इंतजार है'

    परिणीति और राघव का करवा चौथ

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। पोस्ट पर कपल को ढेर सारा प्यार मिला। पहली फोटो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक- दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए।

    राघव- परिणीति की मस्ती

    दूसरी फोटो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मस्ती करते हुए दिखे। इसके बाद आई कपल की सबसे प्यारी फोटो।

    राघव ने खुद लगाई पत्नी को मेहंदी

    तीसरी तस्वीर में राघव चड्ढा पत्नी परिणीति चोपड़ा के हाथों में खुद मेहंदी लगाते हुए नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस एक्साइटमेंट से मुस्कुराते हुए दिखीं।

    छलनी से परिणीति ने किया राघव का दीदार

    चौथी फोटो में परिणीति चोपड़ा छलनी से राघव चड्ढा को देख रही है और कपल बेहद क्यूट लग रहा है। वहीं, पांचवीं फोटो में राघव चड्ढा पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद

    परिणीति और राघव की लैविश वेडिंग

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बात करें तो कपल ने 24 सितंबर सात फेरे लिए थे। दोनों ने शादी के लिए खास डेस्टिनेशन चुना। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने राजस्थान के उदयपुर शहर के लीला पैलेस में शादी की थी। सोशल मीडिया पर इनकी शादी के वीडियो और फोटो खूब वायरल हुए थे। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने करवा चौथ को लेकर चर्चा बटोरी।  

    खबरें और भी