यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti-Raghav की शादी में खाली हाथ पहुंचीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, बताया- क्यों नहीं दिया कोई गिफ्ट?
Parineeti Chopra- Raghav Chadha wedding प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल नहीं हुए लेकिन उनकी मां मधु चोप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra & Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टाइट सिक्योरिटी के बीच कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। शादी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। इनमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के न शामिल होना भी सुर्खियां बटोर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में न पहुंचे हो। हालांकि, एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा सेरेमनी को अटेंड किया, लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये रही कि वो भतीजी की शादी में खाली हाथ पहुंची। मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी में कोई तोहफा नहीं दिया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: शादी से प्रियंका ने इस वजह से बनाई दूरी, मधु चोपड़ा ने बताया क्यों शामिल नहीं हुए बेटी-दामाद
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मधु चोपड़ा
मधु चोपड़ा 25 सितंबर की सुबह शादी से वापसी करने के दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां पैपराजी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान मधु चोपड़ा से पैपराजी ने शादी से जुड़ी कुछ अपडेट ली। इनमें वेडिंग गिफ्ट भी शामिल था।

शादी में आखिर क्यों पहुंची खाली हाथ
मधु चोपड़ा से पैपराजी ने पूछा कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी में क्या गिफ्ट दिया। इस पर एक्ट्रेस की मां ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शादी में कुछ नहीं दिया। इसके पीछे की वजह साफ करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि परिणीति और राघव ने शादी में कुछ भी लेने से साफ मना कर दिया। इसलिए शादी में उन्होंने कोई गिफ्ट नहीं दिया, लेकिन लेकिन ढेर सारा आशीर्वाद जरुर दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद
View this post on Instagram
मनारा चोपड़ा के पैरेंट्स ने दिया ये गिफ्ट
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले उनके बुआ और फूफा का भी वीडियो वायरल हुआ था, जो एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पैरंट्स हैं। उनसे भी पैप्स ने शादी में गिफ्ट को लेकर सवाल किया था। इस पर मनारा चोपड़ा की मां ने जवाब दिया कि उनका ज्वैलरी का बिजनेस है, इसलिए वो तो गोल्ड ही गिफ्ट में देंगे।