विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra की शादी का फुल वीडियो आया सामने, एक्ट्रेस ने राघव के लिए गाया था ये गाना, फैंस बोले- लाजवाब

Published: Sat, 20 Jan 2024 05:30 PM (IST)

एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा की शादी को इस 24 जनवरी चार महीने हो जाएंगे। उन्होंने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से लव मैरिज ...और पढ़ें

राघव चड्ढा और परिणिती चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- परिणती चोपड़ा इंस्टाग्राम
राघव चड्ढा और परिणिती चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- परिणती चोपड़ा इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 24 सितंबर को कपल ने की थी शादी
  2. उदयपुर में हुई थी कपल की रॉयल वेडिंग
  3. परिणीति ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की बिग फैट रॉयल वेडिंग साल 2023 के सेकंड हाफ में खूब चर्चा में रही। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने शाही अंदाज में शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाए रहे। 

परिणीति ने दिखाई फैंस को अनदेखी झलक

एक्ट्रेस ने शादी के कुछ दिनों बाद राघव चड्ढा संग वेडिंग फंक्शन से अपने स्पेशल मोमेंट की कुछ तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने शादी में राघव के लिए 'ओ पिया' गाना गाया था, जिसकी छोटी सी झलक पहले देखने को मिली थी। हालांकि, तब से ही फैंस इसका फुल वीडियो देखना चाहते थे, जिसका इंतजार अब खत्म हो चुका है।

परिणीति ने शादी से इस खूबसूरत अनसीन पल का फुल वीडियो शेयर किया है। परिणीति ने गाने का एक्सटेंडेड वर्जन शेयर किया है। इसमें कुछ खास नए अनदेखे पलों की झलक देखने को मिल रही है। 

राघव के लिए रिकॉर्ड किया था ये गाना

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरा गिफ्ट उनके लिए...और अब पूरी दुनिया के लिए...ओ पिया का एक्सटेंडेड वर्जन अब सारेगामा ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल और सभी मेजर म्यूजिक स्ट्रीमिंह प्लेटफॉर्मों पर लाइव है।' इस वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

किसी ने 'ब्युटिफुल' तो किसी ने 'लाजवाब' कहकर एक्ट्रेस की वॉइस और राघव के साथ उनकी बॉन्डिंग की तारीफ की।

परिणिती चोपड़ा वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'मिशन रानीगंज' में देखा गया था। यह मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ थी। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो फैंस उन्हें 'चमकीला' में देखेंगे।

यह भी पढ़ें: Fighter: सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हुई 'फाइटर', मिला U/A सर्टिफिकेट, इतनी लंबी होगी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।