Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra ने पति राघव चड्ढा के साथ Cozy होकर मनाया नया साल, लंदन से कपल की रोमांटिक फोटोज हुईं वायरल

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 03:32 PM (IST)

    New Year 2024 आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। नए साल के मौके पर राघव और परि ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूं मनाया नया साल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूं मनाया नया साल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. परिणीति ने पति के साथ लंदन में मनाया नया साल
    2. राघव के साथ कोजी हुईं परिणीति चोपड़ा
    3. परिणीति और राघव ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ इन दिनों लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार पति के साथ घूमने गईं। कपल ने नए साल का स्वागत एक साथ किया। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं, साथ ही प्यार भरा विश भी किया है।

    राघव चड्ढा ने परिणीति को बताया तोहफा

    राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अपनी पत्नी परिणीति के साथ लंदन और ऑस्ट्रिया से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में परिणीति कैफे में बैठकर राघव का मुंह पकड़कर फनी रिएक्शन दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में पोज दे रही हैं। एक और फोटो में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर कैमरे के सामने फटो खिंचवाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

    आखिरी फोटो में परिणीति पति की गोद में बैठकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों में कपल बेहद क्यूट लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, "वह मुझे सांता कहती हैं, लेकिन यह मैं हूं, जिन्हें सबसे अद्भुत तोहफा मिला है।"

    यह भी पढ़ें- Parineeti And Raghav: क्या पति की तरह पॉलिटिक्स में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    परिणीति चोपड़ा ने ऐसे मनाया नया साल का जश्न

    परिणीति चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। दो फोटोज में परिणीति अपने पति राघव के साथ कोजी नजर आईं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस ने कॉफी और कप केक की झलक दिखाई। एक और फोटो में वह पति राघव और भाई के साथ फोटो क्लिक कराती नजर आईं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हुए परिणीति ने कहा, "क्रिसमस और नए साल को अपने खास लोगों के साथ चुपचाप बिताया, उन्हें कसकर गले लगाया और बिस्तर पर चॉकलेट खाई। यह आरामदायक, गर्म और फजी से भरा था।"

    यह भी पढ़ें- जिम में पसीना बहा रही हैं Parineeti Chopra, फिल्म Chamkila के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन