Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sandeep Reddy ने क्यों Parineeti Chopra को अचानक Animal से कर दिया था रिप्लेस? खुद किया खुलासा

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 12:39 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं कि फिल्म एनिमल में गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) का किरदार पहले परिणीति चोपड़ा को मिला था। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा ने ऐन मौके पर परिण ...और पढ़ें

    संदीप रेड्डी वांगा ने परिणीति चोपड़ा को एनिमल से रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    संदीप रेड्डी वांगा ने परिणीति चोपड़ा को एनिमल से रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एनिमल में रश्मिका मंदाना की जगह परिणीति थीं पहली पसंद
    2. संदीप रेड्डी का खुलासा- ऐन मौके पर परिणीति को किया था रिप्लेस
    3. कबीर सिंह के लिए कियारा आडवाणी की जगह परिणीति को किया गया था अप्रोच

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra In Animal anf Kabir Singh: संदीप रेड्डी वांगा की हालिया फिल्म 'एनिमल' ने भारत समेत दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में रणबीर कपूर की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने निभाया था, जो मूवी में गीतांजलि बनी थीं। हालांकि, रश्मिका डायरेक्टर संदीप की पहली पसंद नहीं थीं।

    जी हां, संदीप रेड्डी जब 'एनिमल' बना रहे थे, तभी उन्होंने परिणीति चोपड़ा को गीतांजलि के किरदार के लिए कास्ट कर लिया था। मगर ऐन मौके पर उन्होंने परिणीति को रिप्लेस कर दिया था। हाल ही में, संदीप ने इसका खुलासा किया है। कोमल नहता के साथ बातचीत में कहा- 

    वास्तव में गलती मेरी ही है। मैंने कहा, 'हो सके तो माफ करो मुझे।' डेढ़ साल पहले मैंने उन्हें साइन कर लिया था, लेकिन शूट से पहले किसी कारण की वजह से मैंने उनमें गीतांजलि की झलक नहीं देखी। कुछ कुछ कैरेक्टर्स कुछ कुछ लोगों को सेट नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti And Raghav: क्या पति की तरह पॉलिटिक्स में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    कबीर सिंह में भी परिणीति थीं संदीप की पहली पसंद

    संदीप रेड्डी वांगा ने आगे बताया कि जब उन्होंने परिणीति को अपना फैसला सुनाया तो उनका क्या रिएक्शन था। बकौल संदीप,

    मैं कभी ऑडिशन में भरोसा नहीं करता। मैं सिर्फ अपने इंस्टिंक्ट पर यकीन करता हूं। पहले दिन से मैंने उनकी एक्टिंग को पसंद किया है और मैं हमेशा उन्हें कबीर सिंह में प्रीति के किरदार में कास्ट करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह काफी समय से बकाया है। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था।

    मैंने उनसे कहा और वह यह जानती हैं। मैंने उनसे कहा, 'सॉरी। फिल्म से बड़ा कुछ नहीं। इसलिए मैं अपना फैसला बदल रहा हूं और दूसरे आर्टिस्ट को कास्ट कर रहा हूं।' उन्हें बुरा लगा, लेकिन उन्होंने समझा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं।

    बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति का किरदार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने निभाया था। 2019 में रिलीज हुई संदीप की यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- जिम में पसीना बहा रही हैं Parineeti Chopra, फिल्म Chamkila के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

    खबरें और भी