यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas 2023: 'सांता' Raghav Chadha की बाहों में खोईं Parineeti Chopra, क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज कीं शेयर
Christmas 2023 परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ विंटर वेकेशन पर विदेश निकल गई हैं। इन दिनों वह अपने पति के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं ...और पढ़ें

HighLights
- पति राघव के साथ वेकेशन मना रहीं परिणीति
- परिणीति चोपड़ा ने राघव के साथ शेयर की फोटो
- परिणीति और राघव एक-दूसरे की बाहों में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas 2023: क्रिसमस और न्यूईयर से पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने-अपने पार्टनर्स के साथ वेकेशन मनाने निकल जाते हैं। बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन गई हैं। वह इन दिनों अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पहली बार अपने पति राघव के साथ घूमने गई हैं। वह शादी के तुरंत बाद अपने परिवार के साथ मालदीव गई थीं। फाइनली अब वह अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है।
यह भी पढ़ें- Sandeep Reddy ने क्यों Parineeti Chopra को अचानक Animal से कर दिया था रिप्लेस? खुद किया खुलासा
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को कहा सांता
परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। उन्होंने राघव के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए उन्हें सांता बताया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई फोटो में परिणीति, राघव की बाहों में हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं। इस दौरान कपल ब्लैक कलर के विंटर आउटफिट में स्टाइलिश लग रहा है।
कोजी फोटो के साथ परिणीति चोपड़ा के कैप्शन भी ध्यान खींचने वाला है। पति पर प्यार लुटाते हुए परिणीति ने कहा, "जीवन भर के लिए मेरे सांता पर गिरना।" परिणीति और राघव की ये तस्वीर देख एक्ट्रेस के भाई सहज चोपड़ा ने कमेंट कर दोनों को हीर और रांझा बताया है। इसके अलावा परिणीति ने क्रिसमस की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें और भी
.jpg)
परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
इश्कजादे, किल दिल, गोलमाल अगैन और कोड नेम तिरंगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी। इससे पहले परिणीति, अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में दिखाई दी थीं। यह फिल्म फ्लॉप थी।