यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'टाइट कपड़े पहनना पड़ेगा क्योंकि...'
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Pregnancy) की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से लाइमलाइट बटोर रही थीं। बाद में एक्ट्रेस ने खुद साफ किया कि वह अभी प्रे ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेग्नेंसी पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन
- परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
- चमकीला में बनेंगी दिलजीत की पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चमकीला (Chamkila) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी खूब चर्चा बटोर रही हैं। ढीले-ढाले कपड़े पहनने के चलते यूजर्स ने अनुमान लगाया कि शायद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। अब परिणीति ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर फिर से चुप्पी तोड़ी है।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Pregnancy) के प्रेग्नेंसी के कयास लम्बे समय से लगाए जा रहे हैं। इन अफवाहों से परेशान होकर परिणीति ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और साफ जाहिर किया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, "काफतान ड्रेस= प्रेगनेंसी, ओवरसाइज शर्ट= प्रेगनेंसी और कॉम्फी इंडियन कुर्ता= प्रेगनेंसी।"
फिर प्रेग्नेंसी पर बोलीं परिणीति
प्रेग्नेंसी की अफवाहें अब भी कम नहीं हो रही हैं। एक बार फिर परिणीति ने मां बनने की खबरों को खारिज करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "आज मैं सारी फिट ड्रेस पहन रही हूं, क्योंकि जब मैंने काफ्तान ड्रेस ट्राई किया था तो..."। इसके बाद परिणीति के काफ्तान ड्रेस को लेकर उड़ी प्रेग्नेंसी पर बनीं खबरों के हेडलाइंस फ्लैश होने लगे।
परिणीति ने वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं फिट ड्रेस एरा में एंटर कर रही हूं।" एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "बताओ, अब कपड़े भी लोगों की सोच से पहनना पड़ेगा।" एक ने एक्ट्रेस को सजेशन दिया कि उन्हें लोगों को इतना अटेंशन नहीं देना चाहिए। इस तरह लोगों ने परिणीति का साथ दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Amar Singh Chamkila Trailer: दिलजीत-परिणीति की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी मूवी
परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में
परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज में देखा गया था। मगर यह फिल्म कुछ खास कमा नहीं पाई थी। अब वह दिलजीत दोसांझ के साथ चमकीला में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है।