Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra को आई Sushant Singh Rajput की याद, 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट किया शेयर

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:32 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शुद्ध देसी रोमांस को पूरे हुए 11 साल
    2. परिणीति-सुशांत ने साथ किया था काम
    3. 2020 में सुशांत सिंह का हुआ था निधन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस और को-स्टार्स आए दिन उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। 

    परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance) में काम किया था। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। फिल्म में तीनों को काफी पसंद किया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को हाल ही में 11 साल पूरे हुए। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से सुशांत सिंह की खूबसूरत यादें साझा कीं। 

    सुशांत सिंह की याद में परिणीति 

    परिणीति चोपड़ा को सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस में मजेदार पल बिताना याद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।"

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता कि जीवन के कितने साल बचे हैं', Parineeti Chopra ने लाइफ को लेकर की खुलकर बात

    Parineeti Chopra 

    मालूम हो कि 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 में निधन हो गया था। अभी तक अभिनेता के निधन की गुत्थी नहीं सुलझी है। वह पवित्र रिश्ता से मशहूर हुए थे और उन्होंने काई पो छे, पीके, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया था। 

    खबरें और भी

    परिणीति चोपड़ा की मूवीज

    बात करें परिणीति के वर्क फ्रंट की तो इसी साल रिलीज हुई चमकीला फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। दिलजीत दोसांझ संग परिणीति की जोड़ी और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इससे पहले वह बड़े पर्दे आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बैठे Parineeti को मिस कर रहे Raghav Chadha, वीडियो शेयर कर बोले - 'एकदम बच्ची लग रही मेरी बीवी'