Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आप जैसा कोई नहीं', Parineeti Chopra ने पति राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार, शेयर की प्यारी फोटो

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:27 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस (Parineeti Chopra) ने पिछले साल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी की थी। इस वक्त फिल्मों से दूर परिणीति अ ...और पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 24 सितंबर को परिणीति और राघव ने की थी शादी
    2. लंदन में पहली बार परिणीति-राघव की हुई थी मुलाकात
    3. परिणीति ने पति राघव के लिए लिखा प्रशंसा पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल बी-टाउन के पावर कपल की लिस्ट में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का नाम भी जुड़ गया था। कपल ने अपनी डेटिंग को लाइमलाइट से दूर रखा और सगाई के बाद रिश्ते को ऑफिशियल किया। 24 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव ने उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने जबसे एक-दूसरे के साथ शादी की है, तब से वह खुलेआम प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इन दिनों कपल लंदन में एक साथ टाइम स्पेंड कर रहा है। हाल ही में, 'चमकीला' एक्ट्रेस ने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।

    पति के लिए परिणीति ने किया प्रशंसा पोस्ट

    रविवार को परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति राघव चड्ढा की एक सोलो फोटो शेयर की है। ब्राउन पैंट, व्हाइट शर्ट के साथ हाफ पफर जैकेट में राघव कैफे में बैठे हुए हैं और अपने फोन में मग्न हैं। परिणीति ने पति की फोटो शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "पति के लिए प्रशंसा पोस्ट। आप जैसा कोई नहीं राघव।"

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने खाई कच्ची कैरी, अमर सिंह चमकीला एक्ट्रेस ने बताया अपनी खुशी का राज

    Parineeti husband

    पति संग विंबलडन फाइनल में गई थीं परिणीति

    पिछले हफ्ते परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ लंदन में आयोजित विंबलडन फाइनल का लुत्फ उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। कोट-पैंट में आप नेता हैंडसम लग रहे थे। वहीं परिणीति ने व्हाइट मिडी में गॉर्जियस लग रही थीं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में कहा था, "विंबलडन फाइनल, स्ट्रॉबेरी, क्रीम और मेरा प्यार। सबसे अच्छा वीकेंड।"

    खबरें और भी

    Parineeti raghav

    परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

    आखिरी बार परिणीति चोपड़ा को फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। अभिनेत्री की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। यह फिल्म साल की बेस्ट रेटेड मूवीज में से एक है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इससे पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मूवी 'मिशन रानीगंज' में काम किया था।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने Raghav Chadha से पहली मुलाकात के बारे में खोला राज, बोलीं- '5 मिनट में ही पता चल गया था कि..'