Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti-Raghav Love Story: एक ब्रेकफास्ट से शुरू हुआ था प्यार, परिणीति ने पहली बार बतायी अपनी लव स्टोरी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 22 May 2023 05:41 PM (IST)

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को राघव चड्ढा के साथ सगाई की थी। दोनों कैसे मिले और कैसे इनके प्यार की कहानी आगे ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Reveals in Caption How Actress Love Story Started With Raghav Chadha/Instagram
    Parineeti Chopra Reveals in Caption How Actress Love Story Started With Raghav Chadha/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti-Raghav Love Story: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी।

    परिणीति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं, जो लव लाइफ चर्चा में कम ही आई हैं। जब परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई हुई थी, तो हर कोई यही जानना चाहता था कि इन दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कैसे इन दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ।

    अब परिणीति ने खुद ही बताया है कि वह राघव से कैसे मिली और उन्हें कब इस बात का एहसास हुआ कि वो ही वह शख्स हैं, जिनके साथ एक्ट्रेस अपनी पूरी लाइफ बिताना चाहती हैं।

    परिणीति चोपड़ा को पहली मुलाकात में ही हुआ था ये अंदाजा

    परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी। 'हंसी तो फंसी' एक्ट्रेस की इन 10 तस्वीरों में उनकी खुशी से लेकर इमोशनल भरे पलों का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि उन्हें कब ये लगा कि राघव चड्ढा ही वह शख्स हैं।

    एक्ट्रेस ने लिखा, "जब आपको पता होता है, आप जानते हो। साथ में एक ब्रेकफास्ट किया और मुझे पता लग गया कि मुझे वो मिल गया है। सबसे शानदार इंसान, जिसका शांत स्वभाव ही सबसे बड़ी शक्ति है। उनका समर्थन, ह्यूमर और दोस्ती में भरपूर आनंद है"।

    खबरें और भी

    परिणीति ने यूं लुटाया मंगेतर राघव चड्ढा पर प्यार

    परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में आगे लिखा, "वह मेरा घर है। हमारी इंगेजमेंट पार्टी मेरे लिए अपने सपने को जीने जैसा था। एक ऐसा सपना जो खूब प्यार, हंसी, भावनाओं और डांस से भरा हुआ है। जैसे ही हमने अपने करीबी और प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ सलिब्रेट किया, मेरी सारे इमोशंस उमड़ पड़े।

    जब मैं छोटी थी, तो प्रिंसेस की स्टोरीज सुनकर खुश होती थी और ये कल्पना करती थी कि मेरी फेयरीटेल कहानी की शुरुआत कैसे होगी। अब ये हो गया है और ये मेरी कल्पना से बहुत ज्यादा अच्छा है।

    आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें एक्ट्रेस रो रही हैं, जिसमें राघव चड्ढा बड़े ही प्यार से उनके आंसू पोंछ रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने बहनोई को तिलक लगा रही हैं।