Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghav Chadha-Parineeti की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा ने बहनोई का किया तिलक, रो पड़ीं परिणीति, अनदेखी फोटोज वायरल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 22 May 2023 12:51 PM (IST)

    Raghav Chadha-Parineeti Chadha परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद मुंबई लौट गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई की ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra Shares Unseen Photos With Raghav Chadha From Engagement Priyanka Chopra Seen Doing Tilak Ceremony/Instagram
    Parineeti Chopra Shares Unseen Photos With Raghav Chadha From Engagement Priyanka Chopra Seen Doing Tilak Ceremony/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Photos: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई 2023 को सगाई करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कपल की इंगेजमेंट दिल्ली के कपूरथला में हुई थी, जिसके बाद दोनों गुरुद्वारे में अपने पूरे परिवार के साथ आशिर्वाद लेने पहुंचे थे।

    सगाई की तस्वीरें शेयर करने के बाद अब 'इश्कजादे' एक्ट्रेस ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने बहनोई को तिलक करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस के माता-पिता के अलावा खुद परिणीति चोपड़ा भी फफक-फफक कर रोते हुए नजर आईं।

    राघव चड्ढा ने होने वाली पत्नी परिणीति पर कुछ यूं लुटाया प्यार

    परिणीति चोपड़ा ने अब हाल ही में सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा।

    पहली तस्वीर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा परिणीति को बड़े ही प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने दोनों भाई शिवांग और सहज के साथ-साथ मंगेतर राघव चड्ढा के साथ दिल खोलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

    तो वहीं अन्य तस्वीर में वह अपनी होने वाली सास को बड़े ही प्यार से गाल पर किस कर रही हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने एक और फोटो शेयर की है, जोकि एक फैमिली फोटो है।

    इसमें परिणीति चोपड़ा के चेहरे की खुशी ये साफ बयां कर रही है कि वह अपने जिंदगी के इस अगले पड़ाव में कदम रखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने बहनोई राघव चड्ढा का किया तिलक

    परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए उनकी मिमी दीदी उर्फ प्रियंका चोपड़ा विदेश से खास इंडिया आई थीं। सोशल मीडिया पर तो परिणीति ने अपनी बड़ी बहन को उनकी शादी की ड्यूटी याद दिला ही दी, लेकिन सगाई के मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    इस प्यारी से फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने बहनोई राघव चड्ढा का तिलक करती हुई दिखाई दीं। एक अन्य तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने बड़े ही प्यार से राघव चड्ढा को अपने गले से लगाया हुआ है।

    राघव चड्ढा को गले लगाकर रोईं प्रियंका चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के दिन काफी इमोशनल हो गईं। एक अनदेखी तस्वीर में राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी के आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, "हमारी इंगेजमेंट पार्टी एक सपने की तरह थी, जोकि खुशी, प्यार, डांस और भावनाओं से भरपूर रही"। कैप्शन में परिणीति ने अपने मंगेतर राघव चड्ढा को अपना सपोर्ट, प्यार और सबसे अच्छा दोस्त बताया।