Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राघव चड्ढा की दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा ने अपनी सादगी से जीता फैंस का दिल, शादी के सवाल पर शर्म से हुईं लाल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 31 May 2023 10:08 AM (IST)

    परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बन रही फिल्म ‘चमकीला में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। निर्देशक इम्तियाज अली क ...और पढ़ें

    Photo Credit: Parineeti Chopra Raghav Chadha Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Parineeti Chopra Raghav Chadha Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई हैं। परिणीति ने इसी महीने 13 मई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संग नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की है।

    दोनों की सगाई काफी सुर्खियों में रही है। सगाई की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। वहीं, अब फैंस को परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, हाल ही में परिणीति मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान वह अपने लुक को लेकर काफी चर्चा रहीं। साथ ही पैपराजी परिणीति से उनकी शादी को लेकर सवाल भी किया।

    लुक से परिणीति ने जीता फैंस का दिल

    परिणीति चोपड़ा हाल ही में मुंबई में स्पाॅट हुई हैं। इस दौरान वह सफेद रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस ड्रेस में उनकी सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ एक्ट्रेस ने हाई पोनी की है और काला चश्मा लगाया है।

    पैपराजी ने शादी को लेकर किया सवाल

    इस दौरान पैपराजी परिणीति से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछते हुए कहते हैं, "परी जी शादी कब हो रही है। शादी की तारीख क्या क्या है? कुछ तो बताईए।" ये सुनते ही परिणीति मुस्कुराते हुए अपनी कार में बैठकर चली जाती हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    किस दिन दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा?

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल सर्दियों में शादी करने वाले हैं। दोनों ने शादी के लिए राजस्थान को चुना है। वहीं, इन दिनों चोपड़ा और चड्ढा परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं।  

    परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

    परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अमर सिंह चमकीला के जीवन पर बन रही फिल्म 'चमकीला' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। निर्देशक इम्तियाज अली  की इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। दिलजीत मूवी में चमकीला के रोल में नजर आएंगे। 'चमकीला' का ट्रेलर 30 मई को रिलीज हुआ है। वहीं, ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।