यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti Chopra: एयरपोर्ट पर पैंट-सूट के साथ चूड़ा और सिंदूर में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, चेहरे पर दिखा ग्लो
Parineeti Chopra Video अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने प्यार राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस खासा सुर्खियों ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra Spotted At Airport: 'मिशन रानीगंज' की हीरोइन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। वह आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ पिछले महीने शादी के बंधन में बंधी थीं। अब एक्ट्रेस को बॉसी लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति
परिणीति चोपड़ा 10 अक्टूबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। न्यूली वेड अभिनेत्री को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया और एक्ट्रेस ने भी उन्हें पोज दिया। परिणीति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस शादी के बाद बॉसी लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav: एक-दूजे का हाथ थामकर परिणीति और राघव ने लिए थे सात फेरे, सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें
परिणीति ने पैंट-सूट में फ्लॉन्ट किया सिंदूर और चूड़ा
परिणीति चोपड़ा ने ऑल ब्लैक पैंट-सूट पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर के टॉप के साथ कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पोनीटेल से पूरा किया था। परिणीति ने पैंट-सूट के साथ पिंक कलर का चूड़ा और मांग में लगे सिंदूर को फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो की जरा भी कमी नहीं थी। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
परिणीति का शादी के बाद हुआ था ग्रैंड वेलकम
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस का राघव के दिल्ली वाले सरकारी घर में शानदार तरीके से स्वागत हुआ था। इस दौरान ढोल-नगाड़े तो बजे ही थे, उनकी फैमिली ने मजेदार गेम भी खेला था। परिणीति ने खुलासा किया था कि दोनों में से सबसे पहले आई लव यू एक्ट्रेस ने ही बोला था।
खबरें और भी
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
परिणीति की हालिया फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) रिलीज हो गई है। इसमें वह अक्षय कुमार की ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं। परिणीति आगामी फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। वह इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।