Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति ने अपनी शादी की चुनरी पर लिखवाया ये खास शब्द, क्या आपने किया नोटिस?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:44 AM (IST)

    Parineeti- Raghav Wedding Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में बीते दिन 24 सितंबर को धूमधाम से शादी की थी। अब उनकी शा ...और पढ़ें

    Parineeti Chopras Wedding Chunari / Photo- Instagram
    Parineeti Chopras Wedding Chunari / Photo- Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा ने अपने वेडिंग दुपट्टे पर लिखवाया खास नाम
    2. शादी के बाद सामने आई परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें
    3. पेस्टल रंग के लहंगे में दिखीं बला की खूबसूरत

    नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को धूमधाम से उदयपुर के 'द लीला पैलेस' उदयपुर में हुई। दोनों की शादी के फंक्शन्स 23 सितंबर को शुरू हुए और कपल ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर एक-दूजे को हमेशा के लिए अपने हमसफर के रूप में चुना।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फर्स्ट लुक देखने का कल से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि परिणीति ने अपनी शादी से पहला लुक शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने वेडिंग लुक के साथ सिर पर एक लंबी चुनरी ओढ़ी, जिस पर उन्होंने एक खास शब्द लिखवाया।

    परिणीति ने अपनी चुनरी पर लिखवाया ये खास अक्षर

    परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप को चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने अपने गले में दुपट्टा ओढ़ने के साथ-साथ, अपने सिर पर भी एक लंबी चुनरी ओढ़ रखी थी।

    यह भी पढ़ें: Raghav-Parineeti Wedding: राघव-परिणीति की शादी से करण जौहर ने इस वजह से किया किनारा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

    सिंपल प्लेन दुपट्टे पर साइड में गोल्डन रंग से वर्क हो रखा था। साइड में व्हाइट मोती का वर्क था। हालांकि, परिणीति चोपड़ा ने जो ओढ़नी सिर पर ओढ़ रखी थी, उस पर उन्होंने गोल्डन रंग से अपने पति और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा का नाम गुदवाया। जो उनकी सिर पर ओढ़ी चुनरी पर साफ-साफ नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    मनीष मल्होत्रा ने किया था परिणीति का वेडिंग लुक डिजाइन

    आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने परिणीति चोपड़ा का पूरा वेडिंग लुक डिजाइन किया था। वह उनकी शादी अटेंड करने उदयपुर भी पहुंचे थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा, मधु चोपड़ा, हरभजन सिंह, सीएम अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई सितारे और बड़ी हस्तियां पहुंचीं।

    हालांकि, प्रियंका चोपड़ा अपने कमिटमेंट के चलते बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी। परिणीति और राघव का इससे पहले पोस्ट वेडिंग लुक वायरल हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी नेताओं को चुना हमसफर, एक तो खुद बन गई लोकसभा सांसद