Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य, गदगद बॉलीवुड बोला- Chak De India!

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:37 PM (GMT+05:30)

    भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को कमाल कर दिया। पेरिस ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज जीतकर टीम ने इतिहास रचा है। ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार पदक अपने नाम करके ...और पढ़ें

    सितारों ने जीत पर हॉकी टीम को बधाई दी। फोटो- इंस्टाग्राम
    सितारों ने जीत पर हॉकी टीम को बधाई दी। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्पेन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य
    2. बॉलीवुड भी मना रहा भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न
    3. जैकी श्रॉफ ने बधाई देने के साथ शेयर की पदक तालिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। फाइनल में स्पेन को 2-1 से हराकर टीम इंडिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    इस शानदार जीत ने विनेश फोगाट के ओलंपिक्स से बाहर होने के दर्द पर कुछ मरहम लगाया है। सोशल मीडिया में हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।

    दीपिका, सामंथा और हुमा ने दी बधाई

    सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टीम को जीत की बधाई दी। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इंडियन मेंस हॉकी टीम के पदकों की तालिका शेयर कर जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। हुमा कुरैशी ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए टीम की जीत का जश्न मनाया। 

    यह भी पढ़ें: फिल्मी रहा Vinesh Phogat का ओलंपिक से अचानक बाहर होना, याद आई आमिर खान की 'दंगल'

    रितेश देशमुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- ब्रॉन्ज। क्या जबरदस्त जीत है! हॉकी टीम को बधाई। यह अद्भुत है। रितेश एक अन्य पोस्ट में रितेश ने गोलकीपर श्रीजेश की तारीफ की और उन्हें लीजेंड बताया।

    यह भी पढे़ं: Paris Olympics 2024 में हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, जानिए सिनेमा में राष्ट्रीय खेल का इतिहास

    अनुपम खेर ने लिखा- चक दे इंडिया। बधाई और शुभकामनाएं।

    जैकी श्रॉफ ने लिखा- हमारी मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीत लिया है। 1972 के म्यूनिख गेम्स के बाद ओलंपिक्स में हमारा पहला बैक-टू-बैक हॉकी मेडल। 

    अनिल कपूर ने हॉकी टीम के सदस्यों की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाकर जीत की बधाई देते हुए लिखा- ब्रॉन्ज जीतने पर हमारे ब्वॉयज इन ब्लूज को बधाई। अनिल ने ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी के मेडलों की संख्या भी शेयर की है।

    विनेश के अयोग्य घोषित होने से छाई थी मायूसी

    विनेश फोगाट कुश्ती के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण डिसक्वालीफाई हो गई थीं और मेडल से चूक गईं। इस आकस्मिक घटनाक्रम ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। मेडल की आस लगाये खेलप्रेमियों को जोर का झटका लगा था। अन्य देशवासियों के साथ बॉलीवुड ने भी विनेश की हौसलाअफजाई की थी। अब उस गम को हॉकी की जीत ने कुछ हल्का कर दिया है।