Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तारे गिनते-गिनते कहां गायब हुआ Kuch Kuch Hota Hai का ये बच्चा? सालों बाद इतना बदल गया लुक

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 06:19 PM (IST)

    बॉलीवुड में कई ऐसे बाल कलाकार हुए हैं जिन्होंने लोगों का दिल तो जीता लेकिन बाद में वे सुर्खियों से गायब हो गए। ऐसा ही एक चेहरा है परजान दस्तूर जिन्हें ...और पढ़ें

    कुछ कुछ होता है के चाइल्ड आर्टिस्ट का बदल गया लुक
    कुछ कुछ होता है के चाइल्ड आर्टिस्ट का बदल गया लुक

    HighLights

    1. कुछ कुछ होता है के चाइल्ड आर्टिस्ट का बदल गया लुक
    2. पहचान में नहीं आएगा साइलेंट सरदार
    3. मोहब्बते में भी किया था काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर की कुछ कुछ होता है को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। इस फिल्म के हर एक कैरेक्टर की एक अलग पहचान है। यहां तक कि इस फिल्म में काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इनमें से एक हैं परजान जिन्होंने साइलेंट सरदार का किरदार निभाया था।

    जब वे फिल्म में नजर आए थे तब उनकी उम्र सिर्फ छह साल थी उसके बाद वे कुछ और फिल्मों में दिखे। लेकिन काफी वक्त से वे सिनेमा से दूर है और अब वे बड़े हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Hatim बन छोटे पर्दे पर जीता था जनता का दिल, 22 साल बाद अब कहां ये एक्टर

    इन फिल्मों में आए थे नजर

    परजान का बॉलीवुड सफर सिर्फ एक ही फिल्म तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। वह ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना... प्यार है (2000) और शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें में भी नजर आए। उनकी फिल्मोग्राफी में जुबैदा, कभी खुशी कभी गम, कहता है दिल बार बार, हम तुम, परजानिया, सिकंदर और ब्रेक के बाद जैसे शीर्षक शामिल हैं।

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    अब कैसे दिखते हैं परजान

    पिछले कुछ सालों से परजान फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2017 में अभिनय किया था और उसके बाद से उन्होंने अपना ध्यान दूसरे क्रिएटीव कामों में लगा लिया। उन्होंने शॉर्ट फिल्मों और पॉडकास्ट पर काम किया और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने काम और निजी जीवन की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं।

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    परजान की पर्सनल लाइफ

    2021 में, परजान ने डेलना श्रॉफ से शादी की और आज 33 साल की उम्र में, वह अपने क्रिएटीव काम के साथ पारिवारिक जीवन को एंजॉय कर रहे हैं। परजान का सफर बॉलीवुड स्टारडम के दो पहलूओं को दिखाता है। जहां कई बाल कलाकार बिना किसी निशान के गायब हो जाते है वहीं परजान कुछ कुछ होता है में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए आज भी फैंस का प्यार पा रहे हैं। उनका करियर यह भी दर्शाता है कि कैसे बाल कलाकार अक्सर बड़े होकर अलग और नए रास्ते तलाशते हैं, फिर वह सिनेमा हो या कोई और फील्ड।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया 

    यह भी पढ़ें- इस बॉलीवुड फिल्म में दिखाया गया था पहला और सबसे लंबा किसिंग सीन, एक्ट्रेस को झेलने पड़ी थी खूब आलोचना