Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Controversy: हनी सिंह ने लोगों की समझदारी पर उठाए सवाल, बोले- 'अब लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं'

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 09:44 AM (GMT+05:30)

    Pathaan Controversy रैपर यो यो हनी सिंह का कहना है कि बेशरम रंग गाने को लेकर हालिया विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग चीजों के प ...और पढ़ें

    Pathaan Controversy Honey Singh raised questions on the wisdom of the people
    Pathaan Controversy Honey Singh raised questions on the wisdom of the people

    नई दिल्ली, जेएनएन। यो यो हनी सिंह ने हाल ही में शुरू हुए शाह रुख खान की फिल्म पठान के गाना बेशरम रंग के विवाद पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा अब लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। बेशरम रंग, शाह रुख खान की फिल्म पठान का पहला ऑफिशियल ट्रैक है। गाने में जबसे दीपिका को लोगों ने भगवा रंग की बिकिनी में देखा है देश में फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। कई राजनेताओं ने गाने को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की है।

    बेशरम रंग पर छिड़ा विवाद

    अब पीटीआई से बात करते हुए पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, 'अपनी राय व्यक्त करने की आजादी तो पहले से थी। पहले लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन वे कहीं ज्यादा समझदार थे। वो बौद्धिक रूप से समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में ही लेते थे। वो किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते...।

    हनी सिंह का आया रिएक्शन

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्हें ने कहा,'रहमान सर का एक गाना था, 'रुकमणि रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ'... लोगों ने मान लिया। मैं इसे सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, लेकिन जब मैंने इस तरह के बोल बनाए तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अब यह और भी बुरा है, लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। मैं थाह नहीं कर सकता क्यों। यह सिर्फ मनोरंजन है।'

    'पहले लोग ज्यादा समझदार थे...'

    उन्होंने कहा, "उस समय लोग बहुत समझदार थे। वे शायरी को समझते थे और इसे कभी भी गंदी चीज के रूप में नहीं देखते थे। आजकल कोई 'चोली के पीछे क्या है' जैसे गाने बनाता है तो लोग सिर पर बैठ कर पूछते हैं, 'क्या हो रहा है?' बता दें कि 'पठान' साल 2023 को 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पर बेशरम रंग को लेकर सोशल पर बवाल बढ़ता जा रहा है।

    खबरें और भी

    25 जनवरी को रिलीज होगी पठान

    बेशरम रंग में शाह रुख और दीपिका पादुकोण दोनों स्टार हैं। बीच पार्टी सॉन्ग में दीपिका कई तरह के आउटफिट में दिखाई देती हैं, लेकिन एक बिकनी ने खास तौर पर विरोध करने वालों का ध्यान खींचा है क्योंकि उनका दावा है कि यह भगवा है और इस तरह उनकी धार्मिक मान्यताओं का ठेस पहुंचाती है।

    ये भी पढ़ें

    Cirkus Collection Day 1: पहले दिन ढह गई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', दर्शक ना मिलने के चलते कैंसिल करने पड़े शोज

    Bigg Boss 16 Elimination: अंकित गुप्ता रातों रात हुए शो से बाहर! रोती बिलखती नजर आईं प्रियंका चाहर