Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: रिश्तों में गलतफहमियां, कॉमेडी का भरपूर डोज है आयुष्मान की फिल्म, जानिए जनता की राय

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:09 PM (IST)

    आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को मिली-जुली प्रतिक्रिया

    2. सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के अभिनय की तारीफ

    3. कुछ दर्शकों ने फिल्म को टाइमपास बताया

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), वामिका गब्बी और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज क्रिएट किया था। मुदस्सर अजीज इस फिल्म के निर्देशक हैं। कई लोग 'पति पत्नी और वो दो' देख चुके हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपना पहला रिएक्शन शेयर किया।

    ऑडियंस से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। एक यूजर ने लिखा पहले 50 मिनट बहुत ही फनी और मजेदार हैं। आगे उसने सारा अली खान की प्रशंसा करते हुए उनके चुलबुले किरदार को बेहतरीन बताया और कहा कि उन्हें कॉमिक जोन और ट्राई करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Review: आइडिया दिलचस्प, लेकिन भाषण ज्यादा; इमोशनल मैसेज देने आई कहानी कहां पड़ी फीकी?

    एक अन्य ने लिखा फिल्म "फिल्म कुछ-कुछ जगह पर मजेदार लगती है लेकिन इसकी कहानी वही पुरानी और घिसी-पिटी सी लगती है। हालांकि यूजर ने आयुष्मान के अभिनय की तारीफ की और उम्मीद जताई की दूसरा हाफ पहले से बेहतर हो।"

    एक नेटिजन ने ट्वीट किया,"फिल्म टाइमपास के लिए बढ़िया थी। परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड पर देखने के लिए एकदम सही है। साथ ही रकुल ने लुक और परफॉर्मेंस दोनों में कमाल किया। सच में, ऐसा संतुलन बहुत कम देखने को मिलता है। #patipatniaurwodo"

     

    एक और नेटिजन ने ट्वीट किया,"आज #patipatniaurwohdo देखी, ayushmannk सर ने कमाल कर दिया। हर बार कैसे कर लेते हो यार। मतलब, ये पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है और इसके कलाकार तो और भी ज्यादा मनोरंजक हैं। आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।"

    खबरें और भी

    अन्य ने लिखा- "सब चारों तरफ से पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं यार। तो तुम भी एक बार देख ही लो। आखिर में, राय व्यक्तिगत होती है। तो शायद तुम्हें अच्छी लगे। मुझे तो पहला भाग काफी फीका लगा। थोड़े बहुत सीन मजेदार हैं।"

    यह भी पढ़ें- Kartavya Review: फिसड्डी स्क्रिप्ट... डगमगाता क्लाइमैक्स; किरकिरी कहानी में किरदारों ने निभाया 'कर्तव्य'