Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्रलेखा की चाहत- Stree 2 के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगाए Rajkummar Rao, बर्थडे पर लुटाया प्यार

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 05:31 PM (IST)

    आज Rajkummar Rao अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर IC 814 एक्ट्रेस और उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) ने स्त्री 2 स्टार क ...और पढ़ें

    राजकुमार के बर्थडे पर पत्रलेखा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजकुमार के बर्थडे पर पत्रलेखा ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 40 साल के हुए राजकुमार राव
    2. राजकुमार की तारीफ में बोलीं बीवी
    3. पत्रलेखा ने पति के लिए लिखा नोट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के लिए साल 2024 बहुत शानदार रहा। उन्होंने 8 महीने के अंदर तीन फिल्में दीं, जिसमें से दो मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा। स्त्री 2 के लिए सुर्खियां बटोर रहे राजकुमार की सफलता देख उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) भी गर्व महसूस कर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

    पत्रलेखा ने शेयर किया राजकुमार का वीडियो

    दरअसल, आज यानी 31 अगस्त को राजकुमार राव का 40वां जन्मदिन है। पति के जन्मदिन पर पत्रलेखा ने उनका एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में अभिनेता बर्फीली पहाड़ियों के बीच खुश होकर दौड़ते हुए जीने चढ़ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता की कई तस्वीरें भी शामिल हैं। ऑल-ब्लैक विंटर लुक में स्त्री 2 के विक्की कमाल के लग रहे हैं।

    पति के लिए पत्रलेखा का नोट

    पत्रलेखा ने अपने पति का प्यारा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे राज। आपके लिए यह साल कितना शानदार रहा। श्रीकांत के साथ शुरुआत से लेकर माही और स्त्री तक। हम अक्सर इस बात पर बहस करते हैं कि क्या एक महान अभिनेता बनने के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी है? इसका जवाब हां है और मैं यह बात आपके कारण पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं।"

    यह भी पढ़ें- Stree 2 से पहले 'चूहों' के बीच 'ट्रैप' हुए थे Rajkummar Rao, ये 7 फिल्में नहीं देखने का हो सकता है पछतावा

    View this post on Instagram

    A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

    पत्रलेखा ने आगे लिखा, "अनेक कैरेक्टर्स, अनेक ब्लॉकबस्टर फिल्मों, आपकी यूनिकनेस, आर्ट के प्रति आपका जुनून और आपकी निष्ठा को बधाई।" ये पोस्ट देख राजकुमार राव ने भी अपनी बीवी को आईसी 814 (IC 814) के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यार को थैंक यू। तुम मेरे पंखों के नीचे की हवा हो। मेरी ताकत और मेरा सबकुछ। और आईसी 814 में तुम्हारा जादुई काम बहुत प्रेरणादायक है।"

    राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी

    स्त्री 2 की सफलता के बीच राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का एलान हो गया है। एक्शन थ्रिलर मूवी की शूटिंग शुरू हो गई है। पुलकित निर्देशित फिल्म में राजकुमार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'पैदा नहीं हुए तो क्या हुआ, बन तो सकते हैं Maalik', 'स्त्री 2' के 'बिक्की' अब रौबदार अंदाज में मचाएंगे भौकाल