Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yaariyan 2: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार पर्ल वी पुरी, 'यारियां 2' में प्रिया वारियर के साथ करेंगे रोमांस

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 06:42 PM (IST)

    Yaariyan 2 2014 में आई यारियां में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत का रोमांस देखने के बाद फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट की डिमांड कर रहे थे। लंबे समय से फिल्म ...और पढ़ें

    pearl v puri bollywood debut film yaariyan 2. Photo Credit/ Divya Khosla, Priya Prakash Varrier and Pearl V Puri Instagram
    pearl v puri bollywood debut film yaariyan 2. Photo Credit/ Divya Khosla, Priya Prakash Varrier and Pearl V Puri Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yaariyan 2 Releade Date:  साल 2014 में आई 'यारियां' फिल्म तो आपको याद ही होगी। फिल्म का गाना 'आज ब्लू है पानी-पानी' आज भी पार्टी सॉन्गस की लिस्ट में सुपरहिट है। इस फिल्म से हिमांश कोहली ने बॉलीवुड की दुनिया में पहला कदम रखा था। हिमांश कोहली को ब्रेक देने के बाद अब डायरेक्टर दिव्या खोसला टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर पर्ल वी पुरी को बॉलीवुड में डेब्यू कराने के लिए तैयार हैं। उन्हें यारियां की सीक्वल फिल्म 'यारियां 2' में देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट से लेकर सभी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

    यारियां 2 की स्टार कास्ट

    'बेपनाह प्यार' और 'नागिन' जैसे शो के लिए चर्चित पर्ल वी पुरी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह 'यारियां 2' में यश दासगप्ता और मीजान जाफरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि यारियां के दूसरे पार्ट का डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रू करने वाले हैं, जबकि पहले पार्ट में डायरेक्शन की जिम्मेदारी खुद दिव्या खोसला ने संभाली थी। इस बार वह फिल्म से निर्माता के तौर पर नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर जुड़ेंगी। 

    इसके अलावा विंक गर्ल के नाम से फेमस प्रिया प्रकाश वारियर भी फिल्म का हिस्सा होंगी।

    यारियां 2 पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले दोनों ने म्यूजिक वीडियो 'तेरी आंखों में' काम किया था। यह एल्बम 2020 में रिलीज हुआ था।

    रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए थे पर्ल वी पुरी

    पर्ल वी पुरी छोटे पर्दे की दुनिया में चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई बड़े बैनर के साथ काम किया है। लेकिन 2021 में उन्हें पॉक्सो के तहत नाबालिग लड़की के दुष्कर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था। नाबालिग लड़की के परिवार का आरोप था कि पुरी ने साल 2019 में एक सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी के साथ यह घिनौना काम किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन पहले कभी तेजी से आगे बढ़ती करियर की गाड़ी पर ब्रेक लग गया था। लंबे समय के बाद पर्ल वी पुरी को दोबारा एक्टिंग करते देखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Virat Kohli Restaurant: किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहला ने खोला रेस्टोरेंट, देखें क्या है यहां खास

    यह भी पढ़ें: Goodbye on OTT: ओटीटी पर रिलीज होगी रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

    खबरें और भी