'सेट पर पैरेंट्स को लाना सही...' Peddi Controversy के बीच जाह्नवी की चैट वायरल, श्रीलीला के बारे में कही ये बात
'पेद्दी' विवाद के बीच, कथित तौर पर लीक हुई चैट्स से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कुछ सीन पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि सेट पर माता- ...और पढ़ें
-1780825299912_m.webp)
'पेद्दी' विवाद के बीच जाह्नवी की चैट लीक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के विवादित सीन्स पर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच कुछ चैट्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये जाह्ववी की ही हैं। अगर इंटरनेट पर वायरल हो रही कथित प्राइवेट चैट असली हैं, तो हो सकता है कि फिल्म के आपत्तिजनक सीन को लेकर विवाद में आने से काफी पहले ही जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' में अपने रोल को लेकर चिंता जताई हो।
इन स्क्रीनशॉट्स में ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस फिल्मिंग के दौरान कुछ कैमरा एंगल पर आपत्ति जता रही हैं और सेट पर अपनी बात समझाने की बार-बार की कोशिशों को लेकर निराशा जाहिर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 3: कंट्रोवर्सी के बीच थिएटर में दहाड़ मार रही पेड्डी, जमकर हुई नोटों की बारिश
डायरेक्टर के माफी मांगने के बाद वायरल हुए चैट्स
ये कथित मैसेज डायरेक्टर बुची बाबू सना के उस माफीनामे के ठीक एक दिन बाद सामने आए, जिसमें उन्होंने 'पेद्दी' (Peddi) में महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके पर हुई आलोचना के लिए माफी मांगी थी। इस माफीनामे ने फिल्म को लेकर हाल के दिनों में चल रही बहस को और हवा दे दी है।
-1780825437902.jpg)
जाह्वनी ने किया था साफ तौर पर मना
एक स्क्रीनशॉट, जो कथित तौर पर पिछले साल अक्टूबर का है, उसमें जाह्नवी यह साफ करती दिख रही हैं कि वह किस तरह से सीन शूट करवाना चाहती थीं। मैसेज में लिखा है, 'मैंने उनसे कहा कि कोई भी ब्रेस्ट और कमर के शॉट नहीं होने चाहिए'।
एक और बातचीत को-स्टार राम चरण से जुड़ी है। इस कथित बातचीत में जाह्नवी ने लिखा, 'और राम सर बहुत अच्छे हैं। उन्होंने उस व्यक्ति को डांटा भी और कहा, 'तुम अब कभी भी उसके ऐसे एंगल से शॉट नहीं लोगे।' लेकिन इस बात से वह नाराज हो गया।
खबरें और भी
Screenshots from a conversation between #JanhviKapoor and @janhvi_kapoor_slays. According to Janhvi, she expressed discomfort over certain camera angles and had to ask for those shots to be removed multiple times. Boundaries deserve respect! pic.twitter.com/u0XiJITrXT
— Rehma Khan☆ (@lifelinejanhvi) June 6, 2026
मां को सेट पर लाती हैं श्रीलीला
एक और मैसेज में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कहा कि सेट पर माता-पिता का होना फर्क डाल सकता है। एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शूट के दौरान अक्सर उनकी मां साथ होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके पिता, प्रोड्यूसर बोनी कपूर सेट पर आ जाएं, तो लोग बस पैक-अप कर लेंगे।
क्या है कॉन्ट्रोवर्सी?
पेद्दी में जाह्नवी कपूर के सीन्स और उनके किरदार 'अचियम्मा' (Achiyyamma) को दिखाए जाने के तरीके को लेकर दर्शकों का एक वर्ग फिल्म की आलोचना कर रहा है। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में उनके किरदार के विकास (character arc) के बजाय उनके शारीरिक रूप-रंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जबकि दूसरों ने सहमति (consent) और एजेंसी (agency) से जुड़े सीन्स पर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल, न तो जाह्नवी कपूर और न ही उनकी टीम ने इन स्क्रीनशॉट पर कोई टिप्पणी की है और ना ही इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है।