फिर बदली Peddi की रिलीज डेट, Toxic की जगह अब राम चरण बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका
Peddi Release Date: राम चरम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इससे पहले दो बार फिल्म की रिलीज डेट बदली गई थी। ...और पढ़ें

पेड्डी की रिलीज डेट तीसरी बार बदली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म पेड्डी (Peddi) रिलीज के लिए तरस रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट तीसरी बार बदली गई है। पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिर इसे 25 जून तक के लिए खिसका दी गई थी।
अब एक बार फिर राम चरण की फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट बदल गई है। इस बार राम चरण, रॉकिंग स्टार यश की जगह बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। अब फिल्म के लिए 25 जून का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह 20 दिन पहले ही सिनेमाघरों में एंट्री मारने वाली है।
फिर बदली पेड्डी की रिलीज डेट
शुक्रवार को राम चरण का पेड्डी से एक धांसू पोस्टर जारी किया गया है और फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म 25 जून की जगह 4 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए एक्टर ने बताया कि अब फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
View this post on Instagram
टॉक्सिक होने वाली थी रिलीज
4 जून को पहले टॉक्सिक रिलीज होने वाली थी। रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी जिसकी रिलीज डेट पहले 19 मार्च थी, लेकिन फिर इसे 4 जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन हो गई है। नई तारीख की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर राम चरण की 'Peddi' से धांसू लुक हुआ आउट, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस की थम गईं सांसें
खबरें और भी
किससे होगा पेड्डी का बॉक्स ऑफिस क्लैश?
राम चरण की पेड्डी, बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की रोम-कॉम ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ टकराएगी। टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बाद वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट भी बदलकर 5 जून तय कर दी गई थी। अब देखते हैं कि दोनों फिल्मों के टकराने से किसका नुकसान होता है।