Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Charan की पत्नी उपासना ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, खुशी से झूमे दादा चिरंजीवी ने शेयर किया पहला पोस्ट

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 07:55 AM (IST)

    साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी अब एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने दूसरी बार जुड़वां बच्चों का स्वागत कि ...और पढ़ें

    राम चरण अब तीन बच्चों के हैं पिता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राम चरण अब तीन बच्चों के हैं पिता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोनिडेला परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। क्लिन कारा (Klin Kaara) के जन्म के ढाई साल बाद राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) फिर से माता-पिता बन गए हैं।

    राम चरण और उपासना ने तीन महीने पहले ही दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दीवाली के मौके पर उपासना की गोद भराई भी हुई थी। उसी वक्त उन्होंने हिंट दे दिया था कि इस बार सेलिब्रेशन डबल होने वाला है और ऐसा ही हुआ है।

    जुड़वां बच्चों के पिता बने राम चरण

    दरअसल, राम चरण और उपासना कामिनेनी अब एक से तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी दादा बने चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने शेयर किया है।

     

    चिरंजीवी ने दी खुशखबरी

    चिरंजीवी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए राम और उपासना के दूसरी बार तीन बच्चों के माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा-

    बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं- एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी की बात है। भगवान का आशीर्वाद है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं Ram Charan और उपासना, जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म

     

    खबरें और भी

    राम चरण की बड़ी बेटी का नाम

    बता दें कि 'पेड्डी' एक्टर राम चरण और उपासना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत 2023 में किया था। कपल शादी के 11 साल बाद पहली बार माता-पिता बना था। स्टार वाइफ ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम क्लिन कारा है। अब क्लिन कारा दीदी बन गई हैं। 

    यह भी पढ़ें- Nagarjuna के घर में दूसरी शादी, दूल्हा बना छोटा बेटा; सामने आईं Akhil Akkineni और जैनब की फोटोज