विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Phir Aayi Hasseen Dillruba X Review: रानी सक्सेना ने फिर चुराया दिल या हुई फेल? दर्शकों ने सुनाया फैसला

Published: Fri, 09 Aug 2024 02:36 PM (GMT+05:30)

फिर आई हसीन दिलरुबा आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को रिलीज कर दी गई। फिल्म ओटीटी ...और पढ़ें

'फिर आई हसीन दिलरुबा' ट्विटर रिएक्शन, (X Image)
'फिर आई हसीन दिलरुबा' ट्विटर रिएक्शन, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म का ट्विटर रिव्यू सामने आ चुका है, और फैंस के रिएक्शन से साफ है कि इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

फिल्म में तापसी पन्नू का शानदार अभिनय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और ऑन-स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। विक्रांत मैसी और सनी कौशल ने भी अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है, और उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है।

ट्विस्ट और टर्न्स की हुई तारीफ

ट्विटर पर फिल्म को लेकर दर्शकों के मिले जुले रिव्यू आ रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे सुपरहिट करार दिया है, जबकि कुछ ने कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स की तारीफ की है। कुछ दर्शकों ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के ओटीटी के बजाय थिएटर्स में रिलीज होने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें- Phir Aayi Hasseen Dillruba में और भी खतरनाक होगा तापसी पन्नू का किरदार, कल खुल जाएगा पूरा सस्पेंस

विक्रांत की शानदार अदाकारी

एक यूजर ने कहा, "अभी- अभी तापसी और विक्रांत मैसी स्टारर फिर आई हसीन दिलरुबा देखी। पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक, ये रोमांटिक सस्पेंस फिल्म प्यार और खतरे की एक ऐसी मनोरंजक कहानी पेश करती है जो आपको रोमांचित कर देती है। रेटिंग: 1/2."

विजुअल्स की हुई तारीफ

सीक्वल की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "हसीन दिलरुबा से ज्यादा फिर आई हसीन दिलरुबा पसंद आई। ये अभी भी मजेदार होने के लिए बहुत जटिल है, लेकिन विजुअल्स कहानी की खामियों की भरपाई कर देते हैं। नदी में एक शॉट ऐसा है जो मेरे दिमाग में बस गया है।" 

तापसी ने चुराया दिल

एक अन्य यूजर ने कहा, "हसीन दिलरुबा- खूबसूरत दिल चुराने वाली, रानी सक्सेना एक बार फिर आ गई है दिल चुराने।"

यह भी पढ़ें- Phir Aayi Hasseen Dillruba से पहले देख डालिए OTT पर मौजूद तापसी पन्नू की ये फिल्में 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।