विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के साथ मूवी डेट पर गईं शिल्‍पा शेट्टी, कैमरे में हुईं कैद, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:25 AM (IST)

शिल्‍पा जुुहू स्थित एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स में मूवी देखने पहुंची थीं। अब जहां शिल्‍पा हों, वहां फोटोग्राफर्स कैसे उन्‍हें अपने कैमरे में कैद करने से कैसे चूक सकते थे।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। शिल्पा शेट्टी 41 साल की हो चुकी हैं, मगर इस उम्र में भी उन्होंने खुद को इतना फिट व मेंटेन कर रखा है कि देखने वाले उन्हें बस देखते ही रह जाएं। हाल ही में वो अपने पति राज कुंद्रा के साथ मूवी डेट पर नजर आईं। वो जुुहू स्थित एक मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने पहुंची थीं। अब जहां शिल्पा हों, वहां फोटोग्राफर्स कैसे उन्हें अपने कैमरे में कैद करने से कैसे चूक सकते थे।

वैसे शिल्पा भी फोटोग्राफर्स से बचती नजर नहीं आईं, बल्कि वो काफी स्माइल कर रही थीं और राज कु्द्रा से उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। इनमें से ही कुछ आपके सामने हैं। दोनों मूवी देखकर बाहर निकल रहे थे।

'मर्डर 3' की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लगा डर, भारत में बताया जान का खतरा!

आपको बता दें कि शिल्पा इन दिनों पर टीवी एक डांस शो को जज करती नजर आ रही हैं। इस शो का नाम 'सुपर डांसर है, जिसमें शिल्पा के साथ अनुराग बसु और गीता कपूर भी जज की भूमिका निभा रही हैं।

इस खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन की भी बॉलीवुड में हो गई एंट्री!

जाते-जाते शिल्पा ने फोटोग्राफर्स का हाथ हिलाकर अभिनंदन भी किया। उनका और राज कुंद्रा का एक बेटा विवान भी है।